फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Defamation case: Former MLA Baljeet Yadav denies allegations

मानहानि केस : पूर्व विधायक बलजीत यादव ने किया आरोपों से इन्कार

Tue, 25 Feb 2025 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Defamation case: Former MLA Baljeet Yadav denies allegations
रोहतक। मस्तनाथ मठ के महंत एवं राजस्थान के विधायक बाबा बालकनाथ व बिरोहड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के बीच चल रहे मानहानि केस में शुक्रवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। अदालत में पूर्व विधायक बलजीत यादव ने बयान दर्ज करवाए, कहा कि ऐसी कोई बयानबाजी नहीं की। इसके लिए बचाव पक्ष की तरफ से 11 मार्च को अदालत में गवाह पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि मार्च 2021 में राजस्थान के अलवर में बहरोड़ के तत्कालीन विधायक बलजीत यादव ने अलवर के तत्कालीन भाजपा सांसद महंत बाबा बालक नाथ योगी के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया और निराधार आरोप लगाए। इन आरोपों के चलते बाबा बालक नाथ की मानहानि हुई है, क्योंकि बाबा बालक नाथ उस समय न केवल सांसद हैं, बल्कि मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर के महंत भी हैं। उनके अनुयायियों को विधायक के शब्दों से ठेस पहुंची है। सांसद की तरफ से जिला अदालत में 6 सितंबर 2021 को याचिका दायर की गई थी। याचिका के बाद तभी से जिला अदालत में सुनवाई चल है। पीड़ित पक्ष के वकील जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि सोमवार को पूर्व विधायक बलजीत यादव अदालत में पेश हुए और अपने बयान दर्ज करवाए। कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। अब मामले में अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक केस में अब 18 मार्च को सुनवाई
उधर, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू के केस में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में अदालत ने बहस के लिए 18 मार्च की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed