फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deependra Hooda won from Kosli by just two votes.

Rohtak News: कोसली से मात्र दो वोट से जीते दीपेंद्र हुड्डा

Wed, 05 Jun 2024 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Deependra Hooda won from Kosli by just two votes.
कोसली (रेवाड़ी)। रोहतक संसदीय क्षेत्र के कोसली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा इस बार मात्र दो वोट जीते हैं। दीपेंद्र हुड्डा का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा से था। दीपेंद्र हुड्डा को कोसली से 83422 वोट और अरविंद शर्मा को 83420 वोट मिले हैं। दोनों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। 2019 में अरविंद शर्मा को 1 लाख 17 हजार 825 वोट और दीपेंद्र हुड्डा को 42 हजार 845 वोट मिले थे और अरविंद शर्मा कोसली विधानसभा क्षेत्र में बहुमत हासिल करने की वजह से ही जीते थे।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में 5 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा की जीत हुई थी और 4 विधानसभा क्षेत्रों में अरविंद शर्मा जीते थे। तब कोसली विधानसभा क्षेत्र में अरविंद शर्मा को 74,980 वोट की बढ़त मिली थी, जिसकी बदौलत वे सांसद बने थे। इस बार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कोसली पर विशेष फोकस किया था।
विज्ञापन


कोसली विधानसभा क्षेत्र में 1 से 14 राउंड तक मतगणना हुई। पहले राउंड से ही लगातार दीपेंद्र हुड्डा बढ़त बनाए थे। 1 लाख 71 हजार 421 वोटों की गिनती हुई है, जिसमें से 362 ने नोटा का बटन दबाया है। 14 राउंड में से 6 राउंड में दीपेंद्र हुड्डा ने बढ़त बनाई। आठ राउंड में अरविंद शर्मा ने बढ़त बनाई। इसके बाद भी , उसके बावजूद वह कोसली से हार गए। जिन आठ राउंड में बढ़त बनी भी थी, उसमें ज्यादा अंतर नहीं था। दोनों के बीच नौवें राउंड में कांटे की टक्कर रही। अरविंद शर्मा ने 4996 वोट और दीपेंद्र ने 6745 वोट हासिल किए थे। 2019 के लोकसभा चुनावों में कोसली विधानसभा में 71.93 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की थी। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में 7.93 प्रतिशत कम वोटिंग इस बार हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसली में 1 से 14 राउंड तक हुई मतगणना में स्थिति
राउंड अरविंद शर्मा भाजपा, दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस

1 राउंड 5793 6537
2 राउंड 4897 6138
3 राउंड 6042 5657

4 राउंड 6215 7319
5 राउंड 6818 6619

6 राउंड 6580 5895
7 राउंड 6204 6457

8 राउंड 6022 4874
9 राउंड 4996 6745

10 राउंड 6979 5582
11 राउंड 5611 6664

12 राउंड 6479 5740
13 राउंड 5943 5471

14 राउंड 4841 3724
कुल वोट 83420 83422
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed