फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deependra Hooda meet to Naveen Jaihind in Rohtak

सियासी उठापटक: नवीन जयहिंद के तंबू में पहुंचे दीपेंद्र, जजपा नेता व भाजपा प्रवक्ता भी आए कांग्रेस में

Fri, 24 May 2024 08:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 24 May 2024 08:47 PM IST
सार

25 मई को हरियाणा में मतदान होने वाला है। हरियाणा में रोहतक को हॉट सीट माना जा रहा है। यहां पर सियासी उठापटक जारी है। 

विज्ञापन
Deependra Hooda meet to Naveen Jaihind in Rohtak
नवीन जयहिंद से तंबू में बातचीत करते कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा व विधायक भारत भूषण बतरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में मतदान से एक दिन पहले भी सियासी उठापटक जारी रही। कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा पुराने बस स्टैंड के पास तंबू लगाकर रह रहे नवीन जयहिंद के पास पहुंचे और समर्थन मांगा, साथ ही सोनीपत के गन्नौर हलके में जजपा से चुनाव लड़ चुके रणधीर मलिक व भाजपा से एडवोकेट विनोद पाहवा कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दोनों नेताओं को कांग्रेस का पटका पहनाया।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद का कहना है कि तीन दिन पहले जजपा प्रत्याशी रवींद्र सांगवान मिलने आए थे। शुक्रवार सुबह भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा का फोन आया था, जबकि शाम को कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा आए। प्रत्याशियों को वोट मांगने का अधिकार है। सबको मान-सम्मान देकर आशीर्वाद दिया है। आम लोगों से आग्रह है कि अपनी मर्जी से मतदान करें। मैं किसी भी दल या पार्टी में नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed