फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deepak Chaudhary withdrew his nomination

Rohtak News: दीपक चौधरी ने वापस लिया नामांकन

Tue, 01 Sep 2026 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Deepak Chaudhary withdrew his nomination
फोटो संख्या:69- कनीना बार एसोसिएशन चुनाव के दौरान पूर्व प्रधान दीपक चौधरी फॉर्म वापस लेते ---सं
कनीना। कनीना बार एसोसिएशन के 11 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शनिवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। प्रधान पद के लिए दाखिल पांच नामांकन में से अधिवक्ता दीपक चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अब प्रधान पद के लिए सतीश कुमार, गिरवर लाल कौशिक, देशबंधु और राकेश कुमार चुनाव मैदान में रह गए हैं। बार एसोसिएशन की ओर से जारी अंतिम सूची के अनुसार उपप्रधान पद के लिए बीरेंद्र जांगड़ा और अखिल कुमार के बीच मुकाबला होगा। वहीं सचिव पद के लिए नवीन कुमार, संत कुमार, भास्कर चौधरी चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले नामांकन प्रक्रिया के दौरान महिला आरक्षित उपप्रधान पद पर खुशबू गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर कुणाल, महिला आरक्षित संयुक्त सचिव पद पर सुमन भारती का एकमात्र नामांकन होने के कारण उन्हें निर्विरोध चुना जा चुका है।
विज्ञापन


कनीना बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार जासावास व सहायक चुनाव अधिकारी विकास यादव लुखी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। बार एसोसिएशन में कुल 216 मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 11 सितंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed