फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deeksha Mahotsav: Labdhi Jain will become the disciple of her elder sister

दीक्षा महोत्सव : बड़ी बहन की शिष्या बनेंगी लब्धि जैन

Tue, 03 Jun 2025 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Deeksha Mahotsav: Labdhi Jain will become the disciple of her elder sister
02सीटीके51-दीक्षा महोत्सव से पूर्व बान रस्म के लिए साध्वी महाप्रज्ञा महाराज के साथ जाती ल​ब्धि
रोहतक। शहर की जनता कॉलोनी स्थित जैन स्थानक में दीक्षा महोत्सव की खुशियां व उत्साह जोरों पर है। दीक्षा महोत्सव में लब्धि अपनी बहन महाप्रज्ञा महाराज की शिष्या बनेंगी। इधर, महिलाएं अपने हाथों में लब्धि जैन के दीक्षा महोत्सव पर पहने जाने वाले परिधान तैयार कर रही हैं। केसर घोट कर रंगे गए कपड़े से यह परिधान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जैन स्थानक में पिछले कुछ दिनों से हल्दी, मेहंदी, केसर व बान रस्म निभाई जा रही है। इसमें जैन समाज इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। इसके चलते जैन स्थानक में रौनक बनी हुई है। कोई लब्धि के दर्शन करने तो कोई उसे दीक्षा महोत्सव के लिए आशीर्वाद देने आ रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं की एक टोली लब्धि के लिए केसर घोट कर रंगे गए कपड़े से परिधान तैयार कर रही है। यही परिधान पहनकर लब्धि दीक्षा महोत्सव में शामिल होंगी।
विज्ञापन

महोत्सव के दिन लब्धि भौतिक वस्तुओं व सुख-सुविधाओं को त्याग कर वैराग्य धारण करेंगी। इसकी शुरुआत केसर से रंगे परिधान से होगी। इसके अलावा, जैन संतों की तरह ही लब्धि भी तख्त पर सोएंगी। भिक्षा ग्रहण करेंगी, सादा जीवन जीएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed