फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   December begins with Mokshada Ekadashi, Lord Dattatreya's birthday on the 4th, and Guru Gobind Singh's birth anniversary on the 27th.

Rohtak News: मोक्षदा एकादशी से होगी दिसंबर की शुरुआत, 4 को भगवान दत्तात्रेय व 27 को गुरु गोविंद सिंह जयंती

Sun, 30 Nov 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 30 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
December begins with Mokshada Ekadashi, Lord Dattatreya's birthday on the 4th, and Guru Gobind Singh's birth anniversary on the 27th.
01...संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अशोकानंद । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हिंदू धर्म के कई व्रत और त्योहारों के साथ दिसंबर में ही पौष की शुरुआत होगी। धार्मिक दृष्टि से पौष महीने में विशेष रूप से सूर्य भगवान की पूजा का विधान है। इसके अलावा दिसंबर में खरमास भी शुरू होगा। इसके चलते विवाह-शादी जैसे तमाम शुभ कार्यों पर कुछ समय के लिए विराम लग जाएगा।
संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अशोक आनंद ने बताया कि दिसंबर महीने का पहला दिन सोमवार है। शुक्ल पक्ष एकादशी से यह माह आरंभ हो रहा है। इस दिन मोक्षदा एकादशी व गीता जयंती भी मनाई जाएगी यह दिन बहुत पावन है। मान्यता है कि कुरुक्षेत्र की धरती पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था।
विज्ञापन

इसी दिन पंचक भी समाप्त हो जाएगा। 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा व भगवान दत्तात्रेय जयंती है। 5 दिसंबर से पौष माह की शुरुआत होगी। 12 दिसंबर को शुक्र अस्त होगा। 16 दिसंबर से खरमास की शुरुआत होगी व शुभ कार्य वर्जित होंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे व तुलसी पूजन । 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दिसंबर महीने के प्रमुख व्रत एवं त्योहार :
1. दिसंबर : गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
2. दिसंबर : अखंड द्वादशी, भौम प्रदोष व्रत
3. दिसंबर : पिशाच मोचन श्राद्ध, चतुर्दशी व्रत
4. दिसंबर : मार्गशीर्ष पूर्णिम, अन्नपूर्णा जयंती, भगवान दत्तात्रेय जयंती
5. दिसंबर : पौष माह की शुरुआत
6. दिसंबर : पौष कृष्ण पक्ष द्वितीया
7. दिसंबर : पौष कृष्ण पक्ष तृतीया
8. दिसंबर : पौष कृष्ण पक्ष चतुर्थी
9. दिसंबर : पौष कृष्ण पक्ष पंचमी
10. दिसंबर : पौष कृष्ण पक्ष षष्ठी
11. दिसंबर : पौष कृष्ण पक्ष सप्तमी
12. दिसंबर : पौष कृष्ण पक्ष रुक्मिणी-अष्टमी, शुक्र अस्त होगा
13. दिसंबर : पौष कृष्ण पक्ष नवमी
14. दिसंबर : पौष कृष्ण पक्ष दशमी
15. दिसंबर : सफला एकादशी।
16. दिसंबर : धनु संक्रांति और खरमास की शुरुआत। इस दिन सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे जिससे शुभ कार्य वर्जित हो जाएंगे।
17. दिसंबर : बुध प्रदोष व्रत
18. दिसंबर : मासिक शिवरात्रि।

19. दिसंबर : पौष अमावस्या।
20. दिसंबर : पौष अमावस्या, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा

21. दिसंबर : पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
22. दिसंबर : पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया
23. दिसंबर : पौष शुक्ल पक्ष तृतीया
24. दिसंबर : विनायक चतुर्थी, पंचक प्रारंभ
25. दिसंबर : क्रिसमस-डे, तुलसी पूजन महोत्सव
26. दिसंबर : पौष शुक्ल पक्ष षष्ठी 27.दिसंबर : मार्त्तंड सप्तमी, गुरु गोविंद सिंह जयंती। सिखों के दसवें और अंतिम गुरु के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है।

28. दिसंबर : मासिक दुर्गाष्टमी।
29. दिसंबर : पंचक समाप्त पौष शुक्ल पक्ष नवमी
30. दिसंबर : पौष शुक्ल पक्ष दशमी, पुत्रदा एकादशी व्रत
31. दिसंबर : पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed