फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Debate in defamation case between former minister and MLA will be held in High Court in January

हाईकोर्ट में जनवरी में होगी पूर्व मंत्री व विधायक के बीच मानहानि केस में बहस

Tue, 05 Oct 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Debate in defamation case between former minister and MLA will be held in High Court in January
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में नए साल में 14 जनवरी को प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व महम के विधायक बलराज कुंडू के बीच चल रहे मानहानि के केस में बहस होगी। हाईकोर्ट में याचिका पर फैसला न होने के चलते जिला अदालत में सोमवार को केस में कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के वकील राकेश सपड़ा ने बताया कि फरवरी 2020 में जिला अदालत में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने याचिका दायर की थी। आरोप है कि महम विधायक बलराज कुंडू ने पूर्व मंत्री पर जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, उनके मंत्री कार्यकाल में शहरी निकाय व सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए हैं। मामले में महम विधायक से आरोपों को लेकर तथ्य मांगे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पूर्व मंत्री ने अदालत में मानहानि का केस दायर किया था। जिला अदालत ने पूर्व मंत्री की याचिका स्वीकार करते हुए महम विधायक को समन जारी किए थे। सीजेएम कोर्ट के फैसले को महम विधायक ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने चुनौती दी थी। एएसजे कोर्ट ने निचली अदालत को निर्देश दिए थे कि मामले में नया आदेश पारित किया जाए। पूर्व मंत्री ने एएसजे कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला होने तक निचली अदालत में सुनवाई पर रोक लगा रखी है। इसके चलते सोमवार को जिला अदालत में केस की सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में जिला अदालत ने अगली तारीख 25 जनवरी 2022 तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed