फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Death of three innocent daughters in Rohtak: Panel of doctors will do postmortem today

रोहतक में तीन मासूम बेटियों की मौत: डॉक्टरों का पैनल करेगा आज पोस्टमार्टम, रिपोर्ट में होगा बड़ा खुलासा

Thu, 17 Aug 2023 10:23 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Aug 2023 10:23 AM IST
सार

रोहतक में खाना खाने के बाद दो भाईयों के परिवार के नौ सदस्यों की तबीयत खराब हो गई, जिसमें तीन मासूमों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि परिवार पेठे की सब्जी के साथ रोटी खाकर सो गया था। इस मामले में डॉक्टरों का तीन सदस्यीय पैनल शवों का पोस्टमार्टम करेगा।

विज्ञापन
Death of three innocent daughters in Rohtak: Panel of doctors will do postmortem today
तीन मासूमों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के बालंद गांव में दो भाईयों के संयुक्त परिवार के नौ सदस्यों के खाने में ऐसा क्या मिला था, जिससे सभी की न केवल तबीयत बिगड़ गई, बल्कि तीन मासूम बेटियों ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को डॉक्टरों का तीन सदस्यीय पैनल शवों का पोस्टमार्टम करेगा। रिपोर्ट के बाद पता लग सकेगा कि आखिर मौत की वजह क्या रही।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बालंद गांव निवासी कृष्ण के दो बेटे हैं। एक बेटा राकेश जहां खेतीबाड़ी करता है, जबकि राजेश ट्रांसपोर्टर का काम करता है।

खाना खाने के बाद बिगड़ गई थी बांलद में दो भाईयों के परिवार के नौ सदस्यों की तबीयत
15 अगस्त को परिवार पेठे की सब्जी के साथ रोटी खाकर सो गया। सुबह उठे तो राकेश, उसकी पत्नी मोनिका, राजेश, उसकी पत्नी सीमा, राजेश की सात साल की बेटी दिव्या, 10 साल की गनिका, दो सल की इंयाशु, राकेश की आठ साल की बेटी लक्षिता व 10 साल के बेटे जनित की तबीयत बिगड़ गई। सभी उल्टी करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि सभी को गांव के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टर ने सामान्य बदहजमी मानकर दवाई दे दी। इसके बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। शाम को परिवार के लोग सभी को खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल में लेकर आए, जहां दिव्या, इयांशू और लक्षिता की मौत हो गई। जबकि गणिका तबीयत चिंताजनक हालत में थी। परिवार के छह लोगों का अभी निजी अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लग सकेगा कि आखिर किस वजह से परिवार के नौ सदस्यों की तबीयत बिगड़ी। साथ ही गांव के उस डॉक्टर के भी बयान दर्ज करेंगे, जिसने प्राथमिक उपचार किया है। -एसआई अशोक कुमार, जांच अधिकारी थाना शिवाजी कॉलाेनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed