Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Death of a youth in police custody in Karnalfamily agrees to perform last rites following assurance from

करनाल: सीआईए-2 की कस्टडी में युवक की मौत का मामला, डीएसपी के आश्वासन पर अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन

Sun, 15 Nov 2026 11:08 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 15 Nov 2026 11:08 AM IST
सार

डीएसपी गोरखपाल राणा ने परिजनों को बताया कि एसपी से बातचीत के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके बाद परिवार ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति दे दी।

विज्ञापन
Death of a youth in police custody in Karnalfamily agrees to perform last rites following assurance from
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

सीआईए-2 की कस्टडी में जितेंद्र कुमार की मौत के मामले में जारी गतिरोध खत्म होने की उम्मीद जगी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएसपी गोरखपाल राणा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में एसपी से बातचीत हुई है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस के इस आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमति जता दी है।

विज्ञापन




जितेंद्र की मौत के बाद से परिजन पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। पोस्टमार्टम होने के बावजूद उन्होंने शव नहीं उठाया था। मोर्चरी के बाहर परिजनों और राजपूत समाज के लोगों का विरोध जारी था। परिजनों का कहना था कि एफआईआर दर्ज होने और उसकी प्रति मिलने के बाद ही वे शव का अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन


डीएसपी गोरखपाल राणा ने परिजनों को बताया कि एसपी से बातचीत के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके बाद परिवार ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति दे दी। अब सभी की निगाहें एफआईआर दर्ज होने और उसमें शामिल धाराओं पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed