{"_id":"611576048ebc3e12ef3ab5ea","slug":"dead-body-thrown-in-kharkra-canal-after-killing-a-young-man-rohtak-news-rtk620800733","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव खरकड़ा नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव खरकड़ा नहर में फेंका
विज्ञापन
शव मिलने के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
हिसार रोड पर खरकड़ा गांव के नजदीक नहर में बुधवार की रात को किसी ने 32 वर्षीय युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। सुबह महम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की। जांच में पता चला कि युवक की रात को पहले गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद घसीटकर शव नहर में डाल दिया। शव को देखकर लग रहा है कि हत्या नहर में शव मिलने के 5 से 8 घंटे पहले की गई है। इस मामले में महम थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
महम पुलिस के मुताबिक खरकड़ा गांव के निवर्तमान सरपंच अभिमन्यु ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार की सुबह करीब छह बजे सैर करते हुए नहर पर पहुंचा। हिसार-रोहतक रोड पर पुल के पास किनारे पर एक युवक का शव दिखाई दिया। मामले की सूचना महम पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। साथ ही रोहतक से एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंची। मृतक ने नीले रंग की टी-शर्ट व पैंट पहन रखी थी। साथ ही गले में लाल रंग का कपड़ा बंधा हुआ था। एक हाथ में कड़ा पहन रखा है। शरीर पर और चोट के निशान नहीं है, लेकिन उसे सड़क किनारे से घसीट कर नहर में डालने के मौके पर निशान मिले हैं।
अकड़ा हुआ है शरीर, कहीं हत्या कर कपड़ा तो नहीं बांधा
पुलिस ने जांच में पाया कि युवक की हत्या शव मिलने से पांच से आठ घंटे पहले की गई है। ऐसे में शक है कि दूसरी जगह हत्या कर बुधवार की रात को शव नहर में फेंक दिया गया। मृतक के गले में लाल रंग का कपड़ा बंधा है। अब पोस्टमार्टम से ही पता लग सकेगा कि युवक की हत्या किस समय और कैसे की गई।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में पुलिस के पास भेजा फोटो
शक है कि युवक की हत्या गला दबाकर की गई है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ऐसे में शव की फोटो पूरे प्रदेश में पुलिस के पास भेजा गया है। साथ ही दो दिन इंतजार के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक की जेब या कपड़ों में ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला, जिससे शनाख्त हो सके। संभावना है कि युवक ट्रक चालक या परिचालक हो सकता है, जिसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया।
- शमशेर सिंह, इंस्पेक्टर, महम थाना प्रभारी