फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of youth found in Sunderpur village, not identified

Rohtak News: सुंदरपुर गांव में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Tue, 30 Jan 2024 04:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Sunderpur village, not identified
रोहतक। जिले के गांव सुंदरपुर में एक युवक का शव मिला है। युवक की हत्या की गई है या किसी हादसे की वजह से मौत हुई है, यह पोस्टमार्टम के बाद पता लगेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। टिटौली चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे सूचना मिली कि सुंदरपुर गांव में सड़क किनारे एक 30 से 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव पर कहीं चोट का निशान नहीं था। युवक ने लाल व पीले रंग की जैकेट व नीले रंग की पजामी पहन रखी है। पैरों में काले रंग की चप्पल हैं। आसपास के लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन ग्रामीण शिनाख्त नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed