फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of Punjab youth found on Kharavad bypass bridge

Rohtak News: खरावड़ बाईपास पुल पर पंजाब के युवक का निकला शव

Thu, 27 Feb 2025 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Punjab youth found on Kharavad bypass bridge
आईएमटी थाना क्षेत्र के खरावड़ बाईपास पुल के नीचे लहूलुहान हालत में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई। वह पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर अशेसरनाथ निवासी विकास (32) था। युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। उसकी गुमशुदगी बठिंडा में दर्ज थी और युवक के अंतिम संस्कार के पांच दिन बाद पंजाब पुलिस रोहतक के आईएमटी थाने पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन

10 फरवरी को खरावड़ बाईपास पुल के नीचे किसी ने एक युवक की हत्या कर दी थी। 11 फरवरी की सुबह उसका शव देखकर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। युवक के सिर और गर्दन समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों पर धारदार हथियार से चोट मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने जिले के सभी थानों को शव मिलने की सूचना दे दी थी, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी। 72 घंटे बाद पुलिस ने युवक का अज्ञात शव मानकर अंतिम संस्कार करा दिया। हत्या किसने और क्यों की है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं हो पाई है। विकास बठिडा से लापता हुआ था। पुलिस का कहना है कि पंजाब में विकास की गुमशुदगी दर्ज है। रोहतक में कैसे और क्यों आया, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन




-----------
चारा मंडी के गेट के पास मिला युवक का शव
रोहतक। थाना शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र के चारा मंडी गेट पर बुधवार दोपहर बाद एक युवक का शव मिला। युवक के शव को देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र करीब 37 साल है। हालांकि युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। हालांकि शव ती शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------


रोहतक में मिले इन शवों को भी है शिनाख्त का इंतजार

रोहतक में साल 2024 और 2025 में अब तक करीब 22 शव मिल चुके हैं और इनमें किसी की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि, शव मिलने के बाद जिला पुलिस की ओर से अज्ञात में अंतिम संस्कार करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed