फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of Jind youth found hanging in hotel room

होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला जींद के युवक का शव

Sun, 11 Jul 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Jind youth found hanging in hotel room
गोहाना रोड स्थित होटल में शनिवार सुबह जींद जिले के गांव रोद खेड़ा निवासी युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक ने आत्महत्या की है या वह किसी अनहोनी का शिकार हुआ है, यह अभी साफ नहीं हो सका। पुलिस ने होटल में ठहरी गोहाना की एक युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन मृतक के परिजनों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों केे सौंप दिया है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि सुखपुरा चौक से आगे दलाल भवन के नजदीक एक होटल है। शनिवार सुबह होटल संचालक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया कि रात को ठहरे जींद जिले के गांव रोद खेड़ा निवासी अशोक (30) का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ है। पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची। शव बेडशीट की चादर से बने फंदे से लटका हुआ था। साथ ही कमरे के दरवाजे खुले थे। मामले की सूचना पाकर जींद से अशोक के पिता रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को बताया कि अशोक रोहतक के मॉडल टाउन में रहकर काम कर रहा था। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच पड़ताल की जाए। फिलहाल पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट की जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गोहाना की युवती से हो रही पूछताछ
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि रात को अशोक के अलावा गोहाना की एक युवती भी अलग कमरे में ठहरी थी। अशोक की मौत में युवती की भूमिका है या नहीं, इसके लिए उससे पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि अशोक के पिता ने युवती के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed