फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of E-rickshaw driver found in well inside locked house in Rohtak

Rohtak: बंद मकान के अंदर कुएं में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, अभी नहीं हो सकी शिनाख्त

Wed, 28 Dec 2022 12:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 12:22 AM IST
सार

सीसीटीवी कैमरे में 24 दिसंबर की रात को पौने 11 बजे चालक अंदर जाते हुए दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने लावारिस हालत में ई-रिक्शा देखी। चार घंटे बाद पुलिस सूखे कुएं से शव निकाल सकी, अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Dead body of E-rickshaw driver found in well inside locked house in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में शहर के छोटूराम चौक पर बंद मकान के अंदर कुएं में एक ई-रिक्शा चालक का शव मिला है। जिसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच में है। चार घंटे की जद्दोजहद के बाद शव को बाहर निकाला जा सका, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक 24 दिसंबर की रात को मकान के अंदर जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छोटूराम चौक पर एक बंद मकान है। उसके आगे गैराज बनी हुई है। गैराज को पास का दुकानदार स्टोर के तौर पर प्रयोग करता है। सुबह दुकानदार ने देखा कि गैराज के पीछे एक ई-रिक्शा लावारिस हालत में खड़ी थी। नजदीक कुएं के पास जाकर देखा तो पानी में एक 35 वर्षीय युवक का शव उतराता दिखाई दिया।
विज्ञापन


मामले की सूचना आर्यनगर थाने में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जांच में पता चला कि 24 दिसंबर की रात को ई-रिक्शा चालक गली से जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस का अनुमान है कि युवक नशे में हो सकता है, जिसकी चलते संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दो दिन के अंदर शिनाख्त हो गई तो उसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत के कारणों से खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामला हादसे का लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed