फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of an elderly person found in the park near the railway station

Rohtak News: रेलवे स्टेशन के नजदीक पार्क में मिला बुजुर्ग का शव

Fri, 19 Apr 2024 05:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an elderly person found in the park near the railway station
रोहतक। रेलवे स्टेशन के शिव मंदिर के सामने वीरवार दोपहर एक व्यक्ति का पार्क के अंदर बेंच पर सिंचाई विभाग के रिटायर कर्मचारी का शव मिला है, जो दो दिन पुराना लग रहा है। आशंका है कि 75 वर्षीय रामकुमार ने सल्फास खाकर जान दी है, क्योंकि आसपास पाउडर बिखरा मिला है। फिलहाल जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के बाद पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी भगवानदास ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि शिव मंदिर के सामने पार्क है, जहां बेंच पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति आराम से बेंच पर लेट गया और उसने दम तोड़ दिया। शव दो दिन पुराना लग रहा है। जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जांच में मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे मृतक की पहचान 75 वर्षीय रामकुमार निवासी आंबेडकर कॉलोनी के तौर पर हुई। परिजनों को कॉल करके बुलाया गया। मृतक न केवल उल्टी कर रखी है, बल्कि आसपास सल्फास का पाउडर भी बिखरा मिला है। थाना प्रभारी का कहना है कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल आत्महत्या की आशंका है, जिसके चलते आईपीसी की धारा 174 के तहत अब तक की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed