{"_id":"66284b086e9a23c6de0da1d4","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-the-park-at-mata-darwaza-chowk-rohtak-news-c-17-roh1019-408197-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: माता दरवाजा चौक पर पार्क में मिला युवक का शवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: माता दरवाजा चौक पर पार्क में मिला युवक का शवच
Wed, 24 Apr 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर के माता दरवाजा चौक पर मंगलवार सुबह पार्क में 35 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान घिलौड़ कलां निवासी नरेश के तौर पर हुई, जो नशे का आदी बताया गया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि माता दरवाजा चौक पर जनस्वास्थ्य विभाग का पानी का बूस्टर है, जिसके सामने सड़क के साथ-साथ पार्क बना हुआ है। पार्क में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की, लेकिन शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं मिला। पता चला कि मृतक घिलौड़ कलां का रहने वाला है और कई दिन से चौक के आसपास देखा गया था। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। नरेश की मां बीरमति ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस का कहना है कि उसकी मां ने भी दिए बयानों में कहा कि उसका बेटा नशा करने का आदी था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।स