फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body found on National Highway, not identified

नेशनल हाईवे पर मिला शव, पहचान नहीं

Fri, 09 Sep 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body found on National Highway, not identified
महम। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 152 डी से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। नेशनल हाईवे पर तैनात सुपरवाइजर को वीरवार सुबह जब शव का पता चला तो उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में मंडी आदमपुर के गांव किशनगढ़ निवासी कुलदीप ने बताया कि वह हाईवे पर बतौर सुपरवाइजर तैनात है। एक व्यक्ति निंदाना गांव के पास नेशनल हाईवे 152 डी पर मृत अवस्था में पड़ा है। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी एएसआई राजीव ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए रोहतक पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। मृतक प्रवासी लग रहा है और उसकी उम्र करीब 25 साल है। उसके शरीर पर नीली जींस है और गले में काले रंग का एक ताबीज पहना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed