{"_id":"696ab1d0a82bcf101e0250a4","slug":"dcc-karnal-defeated-master-dharampal-cricket-academy-by-one-wicket-rohtak-news-c-17-roh1020-795648-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डीसीसी करनाल ने मास्टर धर्मपाल क्रिकेट अकादमी को एक विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डीसीसी करनाल ने मास्टर धर्मपाल क्रिकेट अकादमी को एक विकेट से हराया
Sat, 17 Jan 2026 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
अवार्ड देते एंपायर
- फोटो : मंगल कलश यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। विश्वकर्मा क्रिकेट ग्राउंड में चल रही बुधराम राजपूत स्मृति सोसाइटी की ओर से आयोजित चौथी मास्टर पूर्णमल स्मृति अंडर-19 क्रिकेट लीग 2026 के मैच में मास्टर धर्मपाल क्रिकेट अकादमी को डीसीसी करनाल ने एक विकेट से हरा दिया। मैच में अमित रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीत कर डीसीसी करनाल ने पहले मास्टर धर्मपाल क्रिकेट अकादमी को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। मास्टर धर्मपाल अकादमी की टीम 35.5 ओवर में 165 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें संचित ने 41 रन, सौम्या ने 34 व युगल भारद्वाज ने 20 रनों की पारी खेली।
डीसीसी करनाल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अखिल ने 4 विकेट, आशीष में तीन विकेट व आसिफ, सुप्रीत एवं अमित ने एक-एक विकेट हासिल किया। 165 रनों का पीछा करने उतरी डीसीसी करनाल की टीम ने यह लक्ष्य 22.1 ओवर में नौ विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
करनाल की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमित रावत ने 63 रन, तक्षित चोपड़ा ने 40 रनों की पारी खेली। मास्टर धर्मपाल अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विख्यात व युगल भारद्वाज ने तीन-तीन विकेट हासिल किए जबकि शशांक ने दो विकेट अपने अपने नाम किए।