बेरी। प्रथम नवरात्रि को डीसी शक्ति सिंह बेरी पहुंचे। उन्होंने मंदिर में माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि माता भीमेश्वरी देवी एक सिद्ध पीठ है और यहां देश-प्रदेश से श्रद्धालु माता दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से देवी के दर्शन हों,इसके लिए प्रशासन सजग है। इस दौरान डीसी ने देवी मेला को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली। इस बार मुख्य मेला 14 से 16 अप्रैल तक लगेगा। डीसी ने कहा कि माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में प्रत्येक श्रद्धालु को व्यवस्था अनुरूप माता के दर्शन हो सकें, इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जोगेंद्र धनखड़,नगरपालिका एमई सुनील लाठर, जेई रोहित लोहचब, बिजली विभाग के एसडीओ सुनील कुमार, देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित कुलदीप वशिष्ठ, कुलदीप राठी, सुशील कुमार, चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार, जेई अनिल कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग से अरुण मलिक मौजूद रहे। संवाद