{"_id":"661ec6344c9e0bbc4c0575b4","slug":"dc-took-meeting-of-officials-regarding-preparations-for-lok-sabha-elections-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109559-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की मीटिंग
Wed, 17 Apr 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें एक विस्तृत रिपोर्ट डीसी के समक्ष प्रस्तुत की गई। इससे पहले सीईओ हरियाणा अनुराग अग्रवाल ने वीसी के माध्यम से जिला प्रशासन के साथ अब की गई चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीईओ हरियाणा को बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्य तय समय सीमा किए जा रहे हैं।
डीसी ने अधिकारियों को बूथ अवेयरनेस ग्रुप के माध्यम से मतदान जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन तंत्र कार्य कर रहा है व विभिन्न कार्यों के लिए एफएसटी, एसएसटी व अन्य टीमों का गठन कर दिया गया है, जो प्रभावी ढंग से फील्ड में कार्य कर रही हैं। 18 अप्रैल को पोलिंग पार्टी और आगामी 25 अप्रैल को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का रैंडमाइजेशन का कार्य किया जाएगा। अधिकारियों को इलेक्शन ड्यूटी के लिए जरूरत के अनुसार कर्मचारियों व अधिकारियों का डाटा तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं।इस मौके पर एडीसी सलोनी शर्मा, सीटीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतल, एसडीएम एवं एआरओ सतीश यादव, रविंद्र यादव, रविंद्र मलिक, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीआईओ अमित बंसल, तहसीलदार जगदीश चंद्र, नायब तहसीलदार (इलेक्शन) सुरेंद्र, कानूनगो (इलेक्शन) सुनील दांगी मौजूद रहे।