फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DC, PGI Public Relations Officer, Sr. Doctor Inducted in Independence Day Celebration

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल डीसी, पीजीआई का जनसंपर्क अधिकारी, सीनियर डॉक्टर को कोरोना

Wed, 19 Aug 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
DC, PGI Public Relations Officer, Sr. Doctor Inducted in Independence Day Celebration
जिले में कोरोना संक्रमण खतरनाक रफ्तार से बढ़ रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में जिला उपायुक्त, पीजीआईएमएस के जनसंपर्क अधिकारी, सीनियर डॉक्टर और उनके परिजनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में वे अधिकारी, चिकित्सक शामिल हैं जो स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल रहे। मंगलवार को हेल्थ बुलेटिन में 16 नये मरीज दिखाए गए हैं, जबकि सूत्रों के अनुसार एक दिन में पहली बार सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी आंकड़ों की जांच कर रहा है। मंगलवार को 669 आरटी पीसीआर और 450 एंटीजन किट से सैंपल जांच की गई। जिले में अब तक 2296 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 26 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि पॉजिटिव होने पर उपायुक्त आरएस वर्मा के स्वास्थ्य की एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने जांच की है। उनका गला खराब होने के साथ जुकाम है। फिलहाल उन्हें आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने उपायुक्त कार्यालय के स्टाफ के अलावा उनके घर के सदस्यों की भी जांच करवाई है। इस दौरान एक सदस्य की दोबारा जांच करवाई गई है, उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। एहतियात के तौर पर अन्य लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से 26वीं मौत
जिले में कोरोना से 26वीं मौत की पुष्टि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की है। संक्रमित व्यक्ति 49 वर्षीय दिल्ली की एक निजी लैब में बतौर तकनीशियन काम करता था। बताया जा रहा है कि काठमंडी निवासी व्यक्ति को डायबिटीज व हाइपोथायरायडिज्म की समस्या थी। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। जिले में फिलहाल 461 एक्टिव मरीज हैं, इनमें से 34 मरीज पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं जबकि 427 होम आइसोलेट किए गए हैं। अब तक 1809 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां मिले संक्रमित
एकता कॉलोनी की गृहिणी, भिवानी चुंगी पर निजी जॉब करने वाला, आंबेडकर कॉलोनी में कर्मचारी, एकता कॉलोनी में निजी फैक्टरी का कर्मचारी, सैनीपुरा में शू फैक्टरी का वर्कर, पीजीआईएमएस के हॉस्टल का छात्र, निजी कंपनी का कर्मचारी, शिवम कॉलोनी में निजी कंपनी का कर्मचारी, जनता कॉलोनी में ट्रक स्पेयर पार्ट का काम करने वाला, पीजीआईएमएस की स्टाफ नर्स, हॉस्टल का डॉक्टर, महम का बुजुर्ग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
हॉटस्पॉट बन रहा पीजीआईएमएस
पीजीआईएमएस के जनसंपर्क अधिकारी, चार सीनियर डॉक्टर व संस्थान के अन्य डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा एक महिला डॉक्टर व एक डॉक्टर की धर्मपत्नी कैंपस में संक्रमित मिली है। एनेस्थीसिया विभाग के एक संक्रमित डॉक्टर को पिछले दस दिनों से बुखार चल रहा है, टीम लगातार मरीज पर नजर बनाए है। जूनियर प्रशासनिक अधिकारी व उनके सहयोगी डॉक्टर ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भूमिका निभाई थी। लगभग सभी प्रशासनिक अधिकारियों, विभागाध्यक्षों व सीनियर डॉक्टरों के संपर्क में आए हैं। गाइडलाइन के अनुसार सभी के पांच दिन बाद फिर सैंपल जांच करवाए जाएंगे।

14-15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता करवाएं कोरोना जांच : सुहाग
रोहतक। जननायक जनता पार्टी के जिला प्रधान बलवान सिंह सुहाग ने जिले के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि जो भी साथी 14 व 15 अगस्त के कार्यक्त्रस्मों में शामिल रहे, वह अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं। वहीं, जो साथी पॉजिटिव मिले हैं, वे अपने परिवार के सदस्यों से दूरी बनाकर रखें और उनका भी सैंपल जांच करवाए। सात दिन के लिए सेल्फ क्वारंटीन रहें और दस दिन पार्टी कार्यालय में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed