{"_id":"689644ad92ed598e27025f94","slug":"dc-inspected-the-independence-day-celebration-venue-rohtak-news-c-198-1-rew1001-223861-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल का डीसी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल का डीसी ने लिया जायजा
Sat, 09 Aug 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 17रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए अधिकारियों के साथ अनाज मंडी का
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर जिलास्तरीय समारोह अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। मुख्यअतिथि हरियाणा की आयुष, स्वास्थ्य, शिक्षा चिकित्सा एवं अनुसंधान मंत्री आरती सिंह राव बतौर ध्वजारोहण करेंगी। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को डीसी अभिषेक मीणा ने आज अनाज मंडी का दौरा किया।
उन्होंने बताया कि राव तुलाराम स्टेडियम में ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। इसलिए इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का कार्यक्रम अनाज मंडी में शिव मंदिर के सामने शेड नंबर एक में आयोजित किया जाएगा। यहां स्टेज, परेड के लिए जवानों का खड़ा होने, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि समारोह की तैयारियां आरंभ हो चुकी है। अनाज मंडी में 13 अगस्त को फाइनल रिहर्सल होगी। डीसी ने बताया कि रेवाड़ी के अलावा उपमंडल बावल और कोसली में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समारोह के लिए निजी व राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस, एनसीसी, होमगार्ड के जवान रोजाना परेड की रिहर्सल कर रहे हैं। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, नगराधीश जितेंद्र कुमार, डीएसपी डा. रविंद्र, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, मार्केटिंग बोर्ड के जिला विपणन अधिकारी सत्यप्रकाश, सचिव नरेंद्र सिंह, डीपीसी राजेंद्र शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।