फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DC gives strict instructions to RTA, seize old vehicles

Rohtak News: डीसी की आरटीए को सख्त हिदायत, पुराने वाहन जब्त करें

Tue, 19 Nov 2024 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
DC gives strict instructions to RTA, seize old vehicles
रोहतक। प्रदूषण की रोकथाम के लिए आरटीए पेट्रोल के 15 व डीजल के 10 साल पुराने वाहन जब्त करने के लिए विशेष अभियान चलाएग। इसकी शुरूआत सरकारी विभागों से ही की जाए। कंडम वाहनों को रि-साइकिल करवाया जाए। मंगलवार डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण की सचिव मेजर गायत्री अहलावत को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार कोरियन सेटेलाइट से पराली जलाने व कचरा जलाने की घटनाओं के आंकड़े ले रही है। ये सेटेलाइट रात्रि की घटनाओं को भी दर्ज करने में सक्षम है। अधिकारी पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाए। उन्होंने बताया कि एनजीटी ने दिल्ली के साथ एनसीआर में ग्रेप का चौथा चरण लागू किया है। अधिकारी इस चरण की सभी हिदायतों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करवाएं। इन हिदायतों के तहत निर्माण व तोड़फोड़ की कार्रवाई पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा जनरेटर सैट पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक ईकाईयों को भी बंद किया जाए।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां गांव व वार्ड स्तर पर ही दूर की जाएं
डीसी ने समाधान शिविर में आई 17 शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि क्रीड की तरफ से गांव व वार्ड स्तर पर सीपीएलओ (क्रीड-पंचायत लोकल ऑपरेटर) लगाए जाएं। साथ ही अधिकारी सरकार की योजनाओं व सुविधाओं को गांव तक पहुंचाए। उन्होंने ब्राह्मणवास निवासी की शिकायत की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे माइनिंग अधिकारी से जांच करवाएं। बिजली विभाग के अधिकारी लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में अगवत करवाएं। समाधान शिविर में सहायक आयुक्त प्रशिक्षु अभिनव सिवाच, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण की सचिव मेजर गायत्री अहलावत, नगराधीश अंकित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल व जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed