फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DC did not come, corporation commissioner, MP canceled the meeting

डीसी आए न निगम आयुक्त, सांसद ने रद्द की बैठक

Sun, 08 Aug 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
DC did not come, corporation commissioner, MP canceled the meeting
रोहतक। केंद्र सरकार की योजना को लेकर करीब एक साल बाद शनिवार को जिला विकास भवन में हुई जिला विकास तालमेल एवं नियंत्रण कमेटी की बैठक रद्द हो गई है। कमेटी के चेयरमैन एवं लोकसभा सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा दोपहर को बैठक में पहुंचे। बोले - बैठक में डीसी आए न निगम कमिश्नर, पूरा शहर उखड़ा पड़ा है। मैं तो मन बनाकर आया था अमरूत योजना के ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाऊंगा। अब दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में ही बैठक होगी।
विज्ञापन

ठेकेदार को 10 से 15 दिन का समय दे दिया जाए, ताकि शहर में हालात सुधर सकें। क्योंकि बैठक का सार्थक परिणाम निकलना चाहिए। अगली बार अधिकारी आएं तो कार्रवाई रिपोर्ट साथ लेकर आएं। केंद्र सरकार की ओर से 44 सरकारी योजनाएं लोक कल्याण के लिए चल रही हैं, जिनकी समीक्षा के लिए जिला विकास तालमेल और निगरानी कमेटी गठित है। सांसद अरविंद शर्मा कमेटी के चेयरमैन हैं, जबकि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा व दीपेंद्र हुड्डा सहायक चेयरमैन हैं। जिले के गढ़ी सांपला, महम, कलानौर व रोहतक शहर के विधायक, मेयर सहित अन्य जनप्रतिनिधि सदस्य के तौर पर शामिल हैं। शनिवार को जिला विकास भवन में दोपहर 12 बजे बैठक शुरू होनी थी। ज्यादातर विभागों के अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गए। करीब साढ़े 12 बजे कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद शर्मा बैठक में पहुंचे। साथ में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राजू सहगल व एडीसी महेंद्र सिंह थे।
विज्ञापन

डीसी की तबीयत ठीक नहीं, निगम आयुक्त भी नहीं पहुंचे
डीसी व निगम आयुक्त की गैर मौजूदगी पर सांसद अरविंद शर्मा ने पूछा तो मंच संचालन कर रहे अधिकारी ने बताया कि डीसी स्वास्थ्य कारणों के चलते नहीं आए। उनकी जगह एडीसी आए हैं। जबकि हुडा प्रशासक के पास ही निगम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार है। सांसद ने दोनों आला अधिकारियों की गैर मौजूदगी में बैठक शुरू करने से इनकार कर दिया। बोले, दोनों अधिकारियों से समय ले लिया जाए। जब मौजूद होंगे, तभी बैठक होगी। इसके बाद सांसद ने बैठक में आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर में सांसद बोले, मैं किसी से नाराज नहीं
आला अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर बैठक रद्द करने के बाद जब सांसद से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, मैं किसी से नाराज नहीं हूं। आला अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक के सार्थक परिणाम निकलते हैं। डीसी से बात हो गई है। वे तबीयत ठीक न होने के कारण नहीं आए। निगम आयुक्त के दूसरे कारण रहे। अधिकारियों से आग्रह है कि वे आम आदमी को संतुष्ट करें, ताकि उनको नेताओं तक दौड़कर न आना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed