फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   dc, administration, angry officers, rohtak, sdm out, haryana

देर से पहुंचे एसडीएम पर उतरा डीसी का गुस्सा, कुर्सी तक नहीं मिली

Tue, 06 Dec 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 06 Dec 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
dc, administration, angry officers, rohtak, sdm out, haryana
एसडीएम - फोटो : amar ujala
लघु सचिवालय में गीता जयंती महोत्सव को लेकर चल रही बैठक में डीसी अतुल कुमार का गुस्सा एसडीएम पर उतर गया। एसडीएम बैठक में काफी देरी से पहुंचे थे, जहां उनको बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली और डीसी का गुस्सा अलग से झेलना पड़ा। एसडीएम ने खुद भी देरी से पहुंचने की बात स्वीकार करते हुए वहां कुर्सी नहीं होने के कारण बाहर आने की बात कही। जबकि डीसी ने एसडीएम के बारे में लगातार शिकायत और पहले भी बैठक में देरी से आने की बात कही है।
विज्ञापन


पंडित श्रीराम रंगशाला में 8-9 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव मनाया जाना है। इसकी तैयारियों को लेकर डीसी अतुल कुमार सभी अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। सभी अधिकारियों के पहुंचने पर बैठक को शुरू कर दिया गया। इसके शुरू होने के लगभग एक घंटे बाद एसडीएम मुनीष नागपाल पहुंचे। सभागार में उस समय एक भी कुर्सी खाली नहीं थी और एसडीएम को कुर्सी नहीं मिल सकी। वह कुछ देर बिना कुर्सी के खड़े रहे तो डीसी अतुल कुमार ने उनसे कहा कि आप बाहर निकल जाइए। आपसे कोई बात करनी होगी तो वह बाद में कर लेंगे। एसडीएम उसके बाद भी वहां खड़े रहे और उनको बैठने के लिए कुर्सी दी गई। इस तरह से एसडीएम के बैठक में देरी से पहुंचने पर डीसी का गुस्सा उन पर उतरा।
विज्ञापन



गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों पर अहम बैठक चल रही थी, क्योंकि यह तीन दिवसीय बड़ा कार्यक्रम होना है। इसमें एसडीएम काफी देरी से पहुंचे तो उनको बाहर जाने के लिए कह दिया गया। उनके खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें आयी हैं, लेकिन वह सुधार करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार, डीसी।

मैं विभागीय कार्य से बाहर था और एयरपोर्ट से सीधे बैठक में पहुंच गया। मैंने बैठक में देरी से पहुंचने के कारण पहले मैसेज भी कर दिया था। मैं बैठक में पहुंचा तो वहां कुर्सी खाली नहीं थी। जिस पर डीसी साहब ने कहा कि आप चले जाइए, आपसे बाद में बात कर लेंगे।
- डा. मुनीष नागपाल, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed