फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Days of dilapidated roads will pass, waterlogging will get relief

Rohtak News: खस्ताहाल सड़कों के फिरेंगे दिन, जलभराव के मिलेगी निजात

Fri, 21 Jul 2023 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 21 Jul 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Days of dilapidated roads will pass, waterlogging will get relief
रोहतक। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सभागार में वीरवार को सभी सेक्टर के आरडब्ल्यूए प्रधान व पार्षदों के साथ विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासक धीरेंद्र खड़गटा ने बैठक की। प्रशासक ने अधिकारियों को खस्ताहाल सड़कों के निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये खर्च करने निर्देश दिए है।
विज्ञापन

वार्ड 11 के पार्षद कदम सिंह अहलावत ने बताया कि आज के समय में सेक्टरों के अंदर खाली पड़े प्लाटों से लेकर सड़कों तक सब खस्ताहाल है। खाली प्लाॅटों में जलभराव है तो सड़कों पर गड्ढे बने हुए है। जिससे लोगों को पैदल चलने में भी काफी परेशानी होती है। बारिश में होने वाले जलभराव की निकासी भी समय पर नहीं हो पाती। जिसके चलते सेक्टरवासी काफी परेशान है। हालांकि प्रदर्शन व बार बार शिकायतों के चलते विभाग द्वारा पांच सक्शन (पानी सोखने के लिए ) मशीनें भिजवा दी गई हैं। जिससे जल्द ही जलभराव को सीवरों के माध्यम से बाहर निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर वार्ड 9 पार्षद जयभगवान, आरडब्ल्यूए प्रधान पवन आहूजा सेक्टर-1, दीपक मलिक सेक्टर-2, सुखबीर हड्डा सेक्टर-3, रणवीर सिंह छिल्लर सेक्टर-4, सुखबीर माथुर सेक्टर-4 एक्सटेंशन, अमित ढुल सेक्टर-5, रमेश खासा सेक्टर-6 व संत लाल बुधवार सेक्टर-14 ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन बेल्टों की बाउंड्री भी होगी पक्की
बैठक में सभी आरडब्ल्यू के प्रधानों ने बाउंड्री वाल को लेकर मुद्दा उठाया तो प्रशासक धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों को मौके पर बुलाया। प्राथमिकता के साथ सभी ग्रीन बेल्टों की बाउंड्री वाल को पूरा करने के निर्देश दिए गए है। अन्य मांगों को लेकर भी प्रशासक ने जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed