{"_id":"678bf7ba68cdf852210f10b6","slug":"dallewals-health-became-serious-on-the-54th-day-of-his-fast-rohtak-news-c-199-1-sroh1009-128638-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अनशन के 54वें दिन डल्लेवाल की तबीयत हुई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अनशन के 54वें दिन डल्लेवाल की तबीयत हुई गंभीर
Sun, 19 Jan 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे 10 किसानों ने शनिवार को हरियाणा की सीमा में तीन दिन से आमरण अनशन कर रहे 111 किसानों के साथ ही आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। अब हरियाणा की सीमा में आमरण अनशन करने वालों की संख्या 121 और डल्लेवाल को मिला कर 122 हो गई है। वहीं आमरण अनशन के 54वें दिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत नाजुक बताई गई।
किसान नेताओं ने बताया कि डल्लेवाल वीरवार की रात से उल्टियां कर रहे हैं। वहीं हरियाणा की सीमा में आमरण अनशन पर बैठे एक किसान को भी खून की उल्टी हुई। खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे 111 किसानों के साथ 10 किसान भी आमरण अनशन पर बैठ गए। इन किसानों ने कहा कि वह लगातार 54वें दिन आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से प्रेरणा लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि वह किसानों के लिए जो बलिदान दे रहे हैं, उसे देखते हुए वह भी संघर्ष के रास्ते पर चलने को तैयार हैं। अब हरियाणा की सीमा में आमरण अनशन करने वालों की संख्या 121 हो गई है।
आमरण अनशन पर बैठे 121 किसानों में से एक किसान बादल पुत्र गुरप्रीत करीब (45) वासी कोटली खुर्द जिला बठिंडा को शनिवार को खून की उल्टी हुई। किसान को फाइव रिवर हॉर्ट एसोसिएशन के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने बताया आमरण अनशन के 54वें दिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बेहद नाजुक है। दिन-प्रतिदिन उनकी हालत खराब हो रही है। वे देर रात रात से उल्टियां कर रहे हैं। चिकित्सक बार-बार उनकी जांच कर रहे है।