फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dairy operator put dirty water in the line of Lahli watershed, case registered

डेयरी संचालक ने डाला लाहली जलघर की लाइन में गंदा पानी, केस दर्ज

Fri, 28 Jan 2022 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator put dirty water in the line of Lahli watershed, case registered
रोहतक। लाहली गांव के जलघर में जाने वाली पेयजल लाइन में दुग्ध डेयरी का गंदा पानी डालने पर ग्रामीण भड़क गए और ट्यूबवेल बंद करवा दिया। आरोप है कि डेयरी संचालक ने ग्रामीणों से कहासुनी की। साथ में पब्लिक हेल्थ के एसडीओ की भी नहीं सुनी। इस संबंध में ग्रामीणों ने डेयरी संचालक व उसके साथी डेयरी कर्मियों के खिलाफ कलानौर थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लाहली निवासी मंजीत ने दी शिकायत में बताया कि गांव के पास से गुजर रही नहर से पानी गांव की डिग्गी में जाता है, जहां से पानी पूरे गांव में सप्लाई होता है। नहर पर डेयरी बनी हुई है, जिसके संचालक पहलवान व तीन-चार कर्मचारी डेयरी का गंदा पानी पेयजल लाइन में डाल रहे हैं। ग्रामीणों ने विरोध किया तो उनसे बदतमीजी की और जलघर के कर्मचारियों को भी हड़का दिया। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वीरेंद्र जैन की भी फोन पर एक बात नहीं सुनी। ग्रामीणों के काफी विरोध के बाद ट्यूबवेल बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बढ़ती महामारी करोना के साथ गांव में यदि ऐसा पानी सप्लाई होगा तो गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed