फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Daily special train will run between Tilak Bridge-Rohtak-Bhiwani from 16

तिलक ब्रिज-रोहतक-भिवानी के बीच दैनिक विशेष ट्रेन चलेगी 16 से

Wed, 14 Jul 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Daily special train will run between Tilak Bridge-Rohtak-Bhiwani from 16
उत्तर रेलवे तिलक ब्रिज से रोहतक व भिवानी के लिए विशेष दैनिक गाड़ी 16 जुलाई से चलाने जा रहा है। इस ट्रेन में कैश टिकट विंडो से टिकट खरीदकर यात्रा की जा सकेगी। अभी तक यह ट्रेन तिलक ब्रिज-रोहतक के बीच चलती थी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 04737 भिवानी-तिलक ब्रिज दैनिक विशेष ट्रेन 16 जुलाई से चलेगी। यह ट्रेन भिवानी से सुबह 05:00 बजे चलेगी और सुबह 08:41 बजे तिलक ब्रिज पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04738 तिलक ब्रिज से शाम 06:35 बजे चलेगी और रात 10:30 बजे भिवानी पहुंचेगी। इस ट्रेन का रोहतक स्टेशन पर आवागमन सुबह 06:11 बजे और रात को 21:07 बजे होगा। यह रेलगाड़ी भिवानी सिटी, बामला, खरक, कलानौर कलां, लाहली, रोहतक, अस्थल बोहर, खरावड़, इस्माईला हरियाणा, सांपला, रोहाद नगर, आसौदा, बहादुरगढ़, घेवरा, मुंडका, नांगलोई, मंगोलपुरी, शकूरबस्ती, दयाबस्ती, विवेकानंद पुरी हाल्ट, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली सदर बाजार, नई दिल्ली और शिवाजी ब्रिज पर ठहराव करेगी। यातायात प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि इस ट्रेन में कैश टिकट विंडो से टिकट लेकर यात्रा की जा सकेगी। इसमें एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed