{"_id":"6338910d0faa4f53bb216b9d","slug":"cyss-submitted-a-memorandum-to-the-governor-regarding-the-student-union-elections-in-haryana-rohtakcity-news-rtk659671351","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सीवाईएसएस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सीवाईएसएस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
छात्र युवा संघर्ष समिति के सदस्य राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को ज्ञापन सौंपते हुए। विज्ञप्ति।
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) के रोहतक के कॉलेजों के पदाधिकारियों ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में राज्यापाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ के नेतृत्व में मांगपत्र सौंपकर छात्र संघ चुनाव बहाल कराने, एमडीयू का अपना यूजी कॉलेज बनाने, एससी-बीसी की रुकी हुई स्कॉलरशिप बहाल करने, प्रदेश के हर गांव से छात्राओं के लिए बस चलवाने की मांग उठाई।
धनखड़ ने राज्यपाल से कहा कि हरियाणा में छात्र संघ चुनाव हर वर्ष कराने का सरकार ने 2018 में वादा किया था। इस पर अब तक सरकार ने संज्ञान नहीं लिया है। प्रदेश शेष सभी राजनीतिक व गैर राजनीतिक चुनाव कराए जा रहे हैं। छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए जा रहे हैं। प्रदेश में 1996 के बाद पहली बार 2018 मे छात्र संघ चुनाव कराए गए थे। इसके बाद सरकार ने प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव कराने का वादा किया था, लेकिन अब तक इसके बारे में चर्चा तक नहीं की है। इस सत्र की दाखिला प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है। दाखिलों के बाद छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया हर राज्य में शुरू कर दी जाती है। इसीलिए छात्र संघ चुनाव शीघ्र कराए जाएं।
जोन अध्यक्ष अंकुर भोरिया ने कहा कि प्रदेश में पिछले दो वर्ष से मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को सुचारू रूप नहीं मिल रही है। इससे हजारों विद्यार्थियों को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति को सुचारू रूप से समय पर विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
समिति की प्रदेश छात्रा प्रमुख राही शर्मा ने कहा कि हमने पहले भी कई बार कॉलेजों , यूनिवर्सिटी व शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए हरियाणा के हर गांव से लेकर शिक्षण संस्थानों तक फ्री रोडवेज बस चलवाने की मांग उठाई है। इससे गांव से शहर आने वाली हर लड़की सुरक्षित ढंग से सफर कर सकेगी। हरियाणा की हर लड़की उच्च शिक्षा के लिए शहर आ सकेगी।
नेकीराम कॉलेज अध्यक्ष अंजलि कादयान ने कहा कि अभी विद्यार्थियों का बस पास केवल कॉलेज से 60 किलोमीटर दूरी तक ही बनाये जाते हैं । ऐसे हजारों विद्यार्थी हैं जो 60 किलोमीटर से दूर से आते हैं। उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए कॉलेज आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए बस पास की दूरी सीमा 60 किलोमीटर से बढ़ाकर 100 किलोमीटर की जाए।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का यूनिवर्सिटी कॉलेज बनाया जाए। महिला कॉलेज की छात्रा इशिता तनवर , कामना व एमकेजेके कॉलेज की छात्रा प्रीति ने कहा कि एमडीयू कैंपस, महिला महाविद्यालय, नेकीराम महाविद्यालय, एमकेजेके महाविद्यालय में होस्टलों की संख्या बढ़ाई जाए। वैश्य कॉलेज के वासु, सौरभ ने कहा कि प्रदेश में रिक्त पड़े सभी कॉलेजों के अध्यापकों, प्राचार्य, विश्वविद्यालय के कुलपतियों के पदों को जल्द भरा जाए।