फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CYSS submitted a memorandum to the Chief Minister regarding the student union elections

छात्र संघ चुनाव को लेकर सीवाईएसएस ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Fri, 16 Sep 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
CYSS submitted a memorandum to the Chief Minister regarding the student union elections
अर्थशास्त्र विभाग में दाखिले में गड़बड़ी को लेकर छात्र एकता मंच के सदस्य एमडीयू के वीसी कार्यलय ?
आम आदमी पार्टी की छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) के रोहतक के सभी कॉलेजों के पदाधिकारियों ने वीरवार को एमडीयू में प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ के नेतृत्व में छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ज्ञापन सौंपा। यहां एससी-बीसी छात्रवृत्ति बहाल करने, प्रदेश के हर गांव से छात्राओं के लिए बस चलवाने की अपील की गई।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में छात्र संघ चुनाव हर वर्ष कराने का सरकार ने 2018 में वादा किया था। अब इस पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। जब बाकी सभी राजनैतिक व गैर राजनीतिक चुनाव कराए जा रहे हैं, तो छात्र संघ चुनाव क्यों नहीं बहाल किए जा रहे हैं। नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया इस माह के अंतिम तक समाप्त हो जाएगी। दाखिलों के तुरंत बाद छात्र संघ चुनाव कराए जाएं। मुख्यमंत्री ने जल्द ही इस पर निर्णय ले ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जोन अध्यक्ष अंकुर भोरिया ने कहा कि प्रदेश में पिछले दो वर्ष से मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति छात्रों को सुचारु रूप से नहीं मिल रही है। इससे हजारों विद्यार्थियों को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति को सुचारु रूप से समय पर विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाए। छात्र युवा संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश राणा ने गांव से कॉलेजों, यूनिवर्सिटी व शिक्षण संस्थानों तक लड़कियों के लिए फ्री रोडवेज बस चलाने की मांग की। इसे पूरा नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशीष मलिक, कीर्ति, कामना, दीपक बुधवार, सचिन दलाल, अंकित, सौरभ समेत अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed