फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cyclist dies in collision with unknown vehicle on Outer Bypass

Rohtak News: आउटर बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर में साइकिल सवार की मौत

Tue, 24 Oct 2023 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies in collision with unknown vehicle on Outer Bypass

विज्ञापन

रोहतक। सुनारिया गांव के नजदीक आउटर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में बिहार के गोपालगंज के गांव पिपरा निवासी जगदीश की मौत हो गई, जो माडल टाउन में किराये पर रह रहा था। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है। मॉडल टाउन निवासी मनीष ने बताया कि रविवार रात को करीब नौ बजे उसके पिता जगदीश घर पर सुनारिया गांव में जाने की कहकर गए थे। उसे रात को पता चला कि आउटर बाईपास पर ताऊ होटल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर में उसके पिता की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों से पूछताछ की। साथ ही उसके बेटे के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed