फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cyber thugs pulled out 65 thousand from the account of conductor of Haryana Roadways

हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर के खाते से साइबर ठगों ने निकाले 65 हजार

Sun, 06 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cyber thugs pulled out 65 thousand from the account of conductor of Haryana Roadways
साइबर ठगों ने हरियाणा रोडवेज में बतौर कंडक्टर तैनात व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी कर 65 हजार रुपये निकाल लिए है। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार एटीएम बूथ पर तैनात गार्ड व दो अन्यों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खरखौदा जिला सोनीपत निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में बतौर कंडक्टर नियुक्त है। 17 जुलाई की सुबह वह गांव भालौट स्थित एसबीआई के एटीएम पर अपने खाते से रुपये निकालने के लिए गया था। एटीएम बूथ पर गार्ड भी था। बूथ पर जाने के बाद देखा कि मशीन में पहले से ही एक एटीएम कार्ड लगा हुआ था, मगर वहां उसका कोई मालिक नहीं था। इस बारे में धर्मेंद्र ने गार्ड को बताया। गार्ड बोला कि लोग भी कितने पागल है कि एटीएम कार्ड छोड़कर पैसे ले गए। गार्ड ने मशीन में लगा हुआ कार्ड निकाल लिया और साथ वाली दुकान पर चला गया। इसके बाद धर्मेंद्र ने अपने खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकालते वक्त 2 युवक अंदर आ गए थे। धर्मेंद्र के रुपये निकालते ही युवकों ने एटीएम कार्ड मशीन में डाला और बिना रुपये निकाले ही चले गए। 18 जुलाई को धर्मेंद्र के खाते से 10-10 हजार की पांच ट्रांजेक्शन में 50 हजार रुपये टोहाना से निकाले गए। 19 जुलाई को फिर से 10 हजार व 5 हजार रुपये नरवाना से निकाले गए। धर्मेंद्र ने शिकायत में एटीएम बूथ पर खड़े उक्त गार्ड व दो अज्ञात युवकों पर शक जाहिर किया और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed