फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cyber ??thugs extracted 45 and a half thousand from woman's account

साइबर ठगों ने महिला के खाते से निकाले साढ़े 45 हजार

Fri, 23 Apr 2021 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??thugs extracted 45 and a half thousand from woman's account
महिला को गूगल से फोन पे का कस्टमर केयर तलाशना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने महिला से कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर एक कोड भेजा। जिसे स्कैन करते ही महिला के खाते से साढ़े 45 हजार रुपये निकल गए, जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में सुनीता ने बताया कि वह कमला नगर की रहने वाली है। उसने अपने क्रेडिट कार्ड से 20 अप्रैल को 2 हजार रुपये निकलवाए थे। कुछ देर बाद उसने अपने दूसरे बैंक खाते की एप्लीकेशन के माध्यम से एक हजार रुपये क्रेडिट कार्ड में डाले थे। मगर वह राशि उसके खाते में नहीं पहुंचे। इसके बाद 21 अप्रैल को उसने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर बात की। जिन्होंने फोन पे कस्टमर केयर से बात करने के बारे में कहा। इसके बाद महिला ने गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर नंबर तलाशा और उस पर बात की। जिन्होंने एक एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई। एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद एक कोड भेजा, जिसे स्कैन करने पर साढ़े 45 हजार रुपये खाते से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed