Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cutting hard metals to become easier; machine arrives at MSME center.

Rohtak News: कठोर धातुओं की कटिंग होगी आसान, एमएसएमई सेंटर पहुंची मशीन

Wed, 05 Aug 2026 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 05 Aug 2026 05:04 AM IST
विज्ञापन
Cutting hard metals to become easier; machine arrives at MSME center.
36-एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर में रखी वायर कट मशीन । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के रोहतक स्थित टेक्नोलॉजी सेंटर में उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है। सेंटर में तीन करोड़ रुपये की लागत से एक ताइवानी सीएनसी वायर कट ईडीएम मशीन मंगाई गई है। यह मशीन अब कठोर धातुओं की कटिंग आसान करेगी। यह मशीन उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने में कारगर है।
एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के सीनियर मैनेजर नरेश कुमार जैन ने बताया कि वायर कट मशीन धातुओं की सटीक कटिंग करती है। यह मशीन उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने में सहायक है। यह मशीन विद्यार्थियों और एमएसएमई उद्यमियों के लिए बहुत उपयोगी होगी। यह मशीन सितंबर 2026 के अंत तक अपना कार्य आरंभ कर देगी।
विज्ञापन

सेंटर में 3डी प्रिंटिंग, वैक्यूम हीट ट्रीटमेंट और पीडीएम मशीन जैसी कई अत्याधुनिक मशीनें भी आई हैं। इन मशीनों के प्रयोग से उद्योग ग्राहकों की जरूरत के अनुसार उत्पाद बना सकते हैं। इससे उद्योगों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। ताइवान निर्मित यह वायर कट मशीन रोहतक के एमएसएमई उद्योगों को काफी लाभ पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जटिल डिजाइन निर्माण में लाभ : उच्चस्तरीय सीएनसी वायर कट ईडीएम मशीन उद्योगों को कई प्रमुख लाभ देती है। यह मशीन अति-सूक्ष्म सटीकता प्रदान करती है। इससे अत्यंत कठोर धातुओं की कटिंग संभव हो पाती है।

जटिल डिजाइन निर्माण में भी यह मशीन बहुत उपयोगी है। वायर कट मशीन धातु, तारों और केबलों को सटीक लंबाई में काटने के लिए उपयोग होती है। यह मशीनें मैनुअल, अर्ध-स्वचालित और पूरी तरह स्वचालित प्रकार की होती हैं।

36-एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर में रखी वायर कट मशीन । संवाद

36-एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर में रखी वायर कट मशीन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed