फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Crowds gathered, women had to travel standing in buses

Rohtak News: उमड़ी भीड़, महिलाओं को बसों में खड़े होकर करनी पड़ी यात्रा

Sat, 09 Aug 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 09 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered, women had to travel standing in buses
फोटो: 05रेवाड़ी। बस स्टैंड पर यात्रियों से भरी खचाखच बस में चढ़ने की कौ​शिश करते हुए लोग। - फोटो : चकलवंशी स्थित मिठाई दुकान में जांच करतीं सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रक्षाबंधन के दिन भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें शुक्रवार की दोपहर से हरियाणा रोडवेज की बसों से रवाना हुईं। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं और बच्चों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने के कारण यात्रा करने वाली महिलाओं की भीड़ रही। बस स्टैंड पर स्थिति यह रही कि प्लेटफार्म पर बस लगते ही उसमें सवार होने की होड़ मच जा रही थी। कई बसों में तो लोगों के छतों पर बैठ कर यात्रा की।
रक्षाबंधन के लिए महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। महिलाएं सुबह से ही भाइयों को राखी बांधने के लिए घरों से निकल पड़ी थीं। बस अड्डों पर सुबह से ही भारी भीड़ जुटी रही। भीड़ के चलते अव्यवस्था और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

बसों में पुरुषों ने पहले ही सीटों पर कब्जा कर लिया था जिससे महिलाओं को परेशानी हुई। कई महिलाओं को बसों में खड़ा होकर सफर करना पड़ा। कई महिलाएं तो भीड़ के चलते बसों में चढ़ भी नहीं पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस अड्डों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की गई थी। महिलाओं का कहना था कि धक्का-मुक्की और अव्यवस्था के चलते बच्चों के साथ यात्रा करना मुश्किल हो गया।
वहीं गुरुग्राम, दिल्ली, राजस्थान,जयपुर, महेंद्रगढ़, नारनौल आदि रूट पर जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
महिला यात्रियों ने बताया कि भीड़ के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह बस अड्डे पर पहुंची महिलाओं को पता चला कि मुफ्त बस सेवा 12 बजे से शुरू होगी। इसके चलते अधिकतर महिलाओं ने किराया देकर यात्रा की।
गुरुग्राम व दिल्ली जाने वाली यात्री संतोष, लक्ष्मी और बबिता ने बताया कि वह सुबह साढ़े 10 बजे ही बस स्टैंड पहुंच गई थीं, लेकिन वहां जाकर पता चला कि फ्री सेवा 12 बजे से मिलेगी। महिलाओं का कहना है कि मुफ्त यात्रा सेवा सुबह से शुरू करनी चाहिए थी।
--------------
निजी बस चालकों ने वसूला मनमाना किराया
रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जाने के लिए तमाम महिलाएं शुक्रवार की सुबह ही घर से निकल पड़ी थीं। सुबह रोडवेज की बस नहीं मिलने के कारण तमाम महिलाओं ने निजी बसों में यात्रा की। निजी बस चालकों ने महिलाओं से मनमाना किराया वसूसा। इसको लेकर कई बसों में बस कंडक्टर और महिलाओं में कहासुनी भी हुई।
--------------
पिछले दो घंटे से डिपो के अंदर दौड़ रही हूं लेकिन बवाल जाने के लिए कोई बस नहीं मिल रही है। जो बस आ भी रही है, उसमें इतनी भीड़ है कि चढ़ पाना मुश्किल हो रहा है। रक्षाबंधन को लेकर डिपो पर भारी भीड़ उमड़ी हुई है।-अशरी, यात्री।
------------
मैं झज्जर से रेवाड़ी आ रही थी। सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की घोषणा की है। निजी बस चालक 60 रुपये किराया वसूल रहे थे। मजबूरी में किराया देकर यात्रा करनी पड़ी।-विद्या यात्री

-
वर्जन :
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने हरियाणा रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाया। निगरानी के लिए रोडवेज ने टीमें गठित की थीं। टीमों ने बसों में जांच कर व्यवस्था का जायजा लिया। कहीं से भी टिकट के लिए पैसे वसूल करने की शिकायत नहीं मिली है। -निरंजन कुमार शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed