फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Crowd of passengers remained at the bus stand, faced problems on many routes

Rohtak News: बस अड्डे पर रही यात्रियों की भीड़, कई रूट पर झेलनी पड़ी परेशानी

Mon, 04 Nov 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 04 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Crowd of passengers remained at the bus stand, faced problems on many routes
फोटो 33- सोनीपत के गोहाना बस अड्डे पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत/गोहाना। भैया दूज पर बस अड्डे पर यात्रियों की सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। विभिन्न रूट पर जाने वाले वाली बसों में महिलाओं को खड़ा होकर सफर करना पड़ा। वहीं कई रूट पर जाने वाले यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। शहर की सड़कों पर भी सुबह से ही वाहनों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। इससे कई मार्गों पर जाम जैसी स्थिति भी देखने को मिली।
भैयादूज पर्व को लेकर रविवार सुबह से ही लोग अपनी बहनों के पास जाने के लिए घरों से निकलना शुरू हो गए थे। शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने और खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ने से मुख्य मार्गों पर रुक-रुककर जाम जैसी स्थिति बनती रही। शहर के कच्चे क्वार्टर बाजार, कपड़ा मार्केट, मिशन चौक बाजार सहित कई बाजारों में सोमवार देर शाम तक लोग खरीदारी करते रहे। जाम लगने से वाहन चालकों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। भैया दूज पर्व के कारण बसों में महिलाओं की भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन

इन रूटों पर रही अधिक भीड़

भैया दूज पर्व पर दिल्ली, पानीपत, रोहतक व बड़ौत रूटों पर अधिक भीड़ रही। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सभी रूटों पर बेहतर परिवहन सुविधा दी गई है। किसी भी रूट पर यात्रियों के सामने परेशानी नहीं आने दी गई। कुछ रूट पर यात्रियों को बस के लिए थोड़ा इंतजार भले करना पड़ा हो, लेकिन व्यवस्थाएं बेहतर रही। जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होती, उसी रूट पर बस को रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल रूट पर करना पड़ा लंबा इंतजार
गोहाना। रोहतक रोड स्थित बस अड्डा में रविवार को यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। लोकल व लंबे रूटों पर यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ा। व्यवस्था बनाने के लिए रोडवेज अधिकारियों ने कई रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए। यात्रियों की सुविधा के लिए गोहाना बस अड्डा से दिल्ली, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चंडीगढ़, राजस्थान व अन्य रूटों पर बसें चलाई जा रही हैं। गोहाना बस अड्डे से 25 से अधिक रूटों पर बसों का परिचालन किया जाता है। बस अड्डे में किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली 25 व रोडवेज की 45 बसें ही हैं। भैया दूज पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर लोकल रूटों पर बसों का परिचालन बढ़ाया गया। हालांकि लोकल रूटों पर निजी बसों का परिचालन होने से यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। रोडवेज ने रोहतक, सफीदो, महम, जींद, जुलाना, खरखौदा, खानपुर कलां, गन्नौर, सोनीपत रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए, ताकि भैयादूज पर महिला यात्रियों को परेशानी न हो।


वर्जन
भैया दूज पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए तैयारी की गई थी। लोकल व लंबे रूटों पर बसों का परिचालन किया जा रहा है। लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक थी, उसी रूट पर बस को रवाना किया गया। सभी रूटों पर बसों का नियमित रूट से परिचालन किया गया है। -राकेश सैनी, डीआई, बस अड्डा, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed