{"_id":"656a3230c5d728061d0b453c","slug":"crisis-on-cleanliness-garbage-spread-in-the-city-sweepers-will-go-on-strike-rohtak-news-c-17-roh1019-305268-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सफाई पर संकट... शहर में फैला कचरा, सफाईकर्मी जाएंगे हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सफाई पर संकट... शहर में फैला कचरा, सफाईकर्मी जाएंगे हड़ताल पर
Sat, 02 Dec 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
.नगर निगम कार्यालय में तकनीकी व सफाई शाखा के अधिकारियो के साथ बैठक करते निगम आयुक्त जितेन्द्र
रोहतक। शहर की सफाई पर संकट बढ़ता जा रहा है। एक तरफ पहले से शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, दूसरी तरफ नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। 4, 5 और 6 दिसंबर को क्रमिक तो 14 और 15 दिसंबर को पूर्ण हड़ताल करेंगे। साथ ही सफाईकर्मियों ने सरकार के नो वर्क, नो पे के नोटिस को आंबेडकर चौक पर जलाकर रोष जताया। हालात को देखते हुए निगम आयुक्त ने अधिकारियों संग आपात बैठक की और निर्देश दिए कि वार्ड पार्षद, मार्केट कमेटी और एनजीओ की मदद से सफाई अभियान चलाएं।
नगर पालिका कर्मचारी संघ और सरकार के बीच मांगों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मांग पूरी न होने पर संघ के आह्वान पर सफाईकर्मी आंदोलन तैयारी कर रहे हैं। इसके तहत पहले तीन दिन 21-21 कर्मचारी छुट्टी लेकर भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद पूरे प्रदेश में दो दिन की टूल व पेन डाउन हड़ताल की जाएगी। ऊपर से शहर में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है। हिसार रोड, माता दरवाजा से लेकर भिवानी रोड, झज्जर रोड व दूसरी जगह कचरा पड़ा हुआ है। निगम के कर्मचारी देर-सवेर कचरा उठाते हैं। लोगों का कहना है कि कभी-कभी कचरा दो दिन तक सड़ता रहता है।
पहले निगम में एकत्रित हुए, फिर आंबेडकर चौक पर जलाईं नोटिस की प्रतियां
निगम के कर्मचारी शुक्रवार दोपहर कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए, जहां प्रधान संजय बिड़लान ने संबोधित किया। प्रधान ने कहा कि गुरुग्राम में 34,00 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इसके विरोध में वे 50 दिन से हड़ताल पर हैं। सरकार ने मांग पूरी करने की जगह नो वर्क, नो पे का नोटिस जारी कर दिया है। प्रधान का कहना है कि इससे साफ है कि सरकार टकराव के मूड में है। इस कारण आंबेडकर चौक पर दुकानदारों ने नोटिस की प्रति जलाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
विज्ञापन
पांच जोन में बांटकर सफाई करवाएं अधिकारी : आयुक्त
निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को कार्यालय में तकनीकी शाखा व सफाई शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को आयुक्त ने हिदायत दी कि वे शहर को सफाई के लिए पांच जोन में बांटें। इसके बाद विशेष अभियान चलाकर सफाई कार्य करवाएं। जहां गंदगी के ढेर लगे हैं, उनको तुरंत प्रभाव से उठवाया जाए। कार्यकारी अभियंता, नगर अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक व सहायक सफाई निरीक्षक की वार्ड अनुसार ड्यूटी लगाई गई। तय हुआ कि निगम वार्ड पार्षद, मार्केट एसोसिएशन व एनजीओ की मदद से सफाई अभियान चलाएगा।
.........
निगम में सफाई कर्मियों का टोटा, टेंडर अदालत में फंसा
साल 2017 की गणना के मुताबिक शहर की जनंसख्या 5 लाख 17 हजार थी, जो अब बढ़कर करीब छह लाख हो गई है। फिलहाल शहर में 657 पक्के कर्मचारी हैं, जबकि 400 व्यक्ति के औसत में एक कर्मचारी चाहिए। एक तरह से 1500 और कर्मचारियों की आवश्यकता है।