फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Criminals will not be able to get away with committing crimes

Rohtak News: अपराध की वारदात अंजाम देकर नहीं बच पाएंगे बदमाश

Sat, 15 Feb 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 15 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Criminals will not be able to get away with committing crimes
रोहतक। बदमाश अब जिले में अपराध की वारदात अंजाम देकर बचकर भाग नहीं पाएंगे। उनको पकड़ने और उनके वाहन समेत अन्य जानकारी जुटाने के लिए 65 पीटीजेड सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इसका पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

अभी जिले में 180 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। नए कैमरों को शहर के प्रवेश और बाहरी मार्गों पर लगाया जाएगा। यह कैमरे शहर की सीमाओं और प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे, जिससे प्रवेश करने और निकासी वाले वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी। यह कैमरे वाहन के चालक, नंबर प्लेट और वाहन समेत अन्य जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन


अभी भी जिले में विभिन्न स्थानों पर 150 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन पिछले दिनों आईआईटी मुंबई की टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से सुरक्षा को लेकर सर्वे भी किया था। इसके लिए टीम और पुलिसकर्मियों ने 65 ऐसे स्थान चिह्नित किए हैं, जहां पर इन पीटीजेड कैमरों को लगवाया जाएगा। इनसे पूरा शहर सुरक्षित हो जाएगा और कौन सा वाहन किस समय किस ओर गया है। इस तरह की पूरी जानकारी हो सकेगी और इससे सीमाएं तो सुरक्षित हो ही जाएंगी, साथ ही अपराधियों पर भी नकेल कसी जा सकेगी। आधुनिक पीटीजेड कैमरों को लगाने के साथ-साथ उसके लिए एक नया कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जिससे किसी भी तरह की सूचना को तत्काल पुलिसकर्मी संबंधित क्षेत्र की थाना पुलिस को दे सकेगी। इससे अपराधियों को काबू करने में काफी सफलता मिलेगी। कंट्रोल रूम के लिए जमीन की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या है पीटीजेड कैमरे


पीटीजेड कैमरे को पैन टिल्ट जूम कैमरा भी कहा जाता है। यह कैमरा लंबी दूरी तक स्पष्ट रूप से निगरानी कर सकते हैं और इन्हें रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। यह कैमरा जरूरत पड़ने पर तीन अक्षों तक घूम सकता है और इसे बाएं से दाएं, ऊपर से नीचे के लिए सेटिंग से लगाया जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर सुपर हाई रेजोल्यूशन कैमरा जूम करके फोटो लेने में भी सक्षम है। तेज रफ्तार वाहन की नंबर प्लेट और उसके चालक आदि की जानकारी को दर्ज कर सकता है।

-------------



शहर की यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की है योजना

पुलिस विभाग ने शहर में जाम की समस्या को भी दूर करने की योजना बना ली है। शहर में लगी हुई सभी लालबत्ती के स्थान पर आधुनिक तकनीक वाले सिग्नल लगाए जाएंगे। यह सिग्नल वाहनों की कतार को देखकर स्वयं ही समय बढ़ा देंगे। अधिकारियों ने बताया कि अभी साधारण सिग्नल लगे हुए हैं। यदि 30 सेकेंड तक हरी बत्ती रहेगी, भले ही वाहन कोई भी न हो, लेकिन नए और आधुनिक सिग्नल वाहनों के लोड को देखते हुए उसकी समयावधि को घटा या बढ़ा सकेंगे।




--------------



शहर की सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए प्रवेश मार्ग और बाहर जाने वाले रास्तों पर पीटीजेड कैमरे लगवाने की योजना है। इससे आपराधिक वारदात को अंजाम देकर भागने वालों को काबू करना या उनकी जानकारी जुटाना आसान हो सकेगा।

- वाईवीआर शशी शेखर, एएसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed