फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Criminals entered in Shop at Rohtak with the intention of looting

Rohtak: हथियारों के साथ दुकान में घुसे तीन बदमाश, दुकानदार ने बहादुरी से किया मुकाबाला, देखें Video

Sat, 07 Jun 2025 06:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 06:56 PM IST
सार

कबाड़ी मार्केट में स्क्रैप व्यापारी पुनीत की दुकान में लूट के इरादे से तीन बदमाश घुस गए। उनके हाथों में हथियार थे फिर भी दुकानदार ने बहादुरी का परिचय देते हुए तीनों बदमाशों को भगा दिया। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Criminals entered in Shop at Rohtak with the intention of looting
दुकान में लूट के इरादे से घुसे बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी थाना क्षेत्र के पुराने बस अड्डे के पास कबाड़ी मार्केट में स्क्रैप व्यापारी पुनीत की दुकान में घुसकर बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट का प्रयास किया। मगर स्क्रैप व्यापारी भिड़ गया और बदमाशों से टक्कर लेता रहा। व्यापारी ने बदमाशों को हथियार चलाने का भी मौका नहीं दिया। दुकानदार की बहादुरी से आरोपियों को खाली हाथ भागना पड़ा। पुलिस को घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी में तीन बाइक सवार बदमाश दिख रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर की घटना

दरअसल, कबाड़ी बाजार में पुनीत की स्क्रैप की दुकान है। शनिवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। इनमें एक ने हेलमेट लगा रखा था और दो लोगों ने कपड़ा ओढ़कर मुंह छिपा रखा था। बदमाश अंदर घुसे और लूटपाट करने लगे। तीनों बदमाशों से पुनीत निहत्था ही भिड़ गया। बदमाशों ने फायरिंग का भी प्रयास किया। पुनीत ने बहादुरी दिखाते हुए न सिर्फ अपनी रकम लुटने से बचाई। बल्कि बदमाशों के हेलमेट और कपड़े भी चेहरे से उतरवा दिए। निहत्थे पुनीत ने बदमाशों को भगाकर ही दम लिया।

विज्ञापन

बदमाश दे रहे पुलिस को खुली चुनौती

रोहतक में पुलिस का खौफ बदमाशों में खत्म हो गया है। बदमाश दिन दहाडे़ चाहे जहां आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। बीच शहर में गोली चलाकर बदमाश दो स्थानों से फरार हो गए जबकि यहां पर पुलिस सुबह से लेकर शाम तक बार-बार चक्कर मारती है। इनमें सबसे अहम स्थान सुभाष चौक पर फायरिंग की घटना हुई थी। इसी तरह बीच शहर में कबाड़ी बाजार में भी बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट का प्रयास किया है।



पुराना बस अड्डे के पास कबाड़ी बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने कबाड़ी की दुकान में घुसकर लूटने का प्रयास किया था लेकिन दुकानदार की बहादुरी से बदमाश रुपये नहीं लूटकर ले जा सके। अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। -राज कुमार, सिटी थाना प्रभारी।

ये भी पढ़ें: Panipat: लूट मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी, अटल सेवा केंद्र पर दिया था वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed