फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police arrested two accused in robbery case

Panipat: लूट मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी, अटल सेवा केंद्र पर दिया था वारदात को अंजाम

Sat, 07 Jun 2025 04:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 04:38 PM IST
सार

 लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  दोनों आरोपी राजनगर अंडरपास के पास एक अन्य आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Police arrested two accused in robbery case
लूट मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआईए-थ्री पुलिस ने 5 जून को धूप सिंह नगर स्थित अटल सेवा केंद्र पर नकदी लूट के मामले में दो आरोपियों को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार किया। दोनों दिल्ली-अंबाला रेल लाइन के राजनगर अंडरपास के पास किसी अन्य आपराधिक वारदात की योजना बनाते पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने धूप सिंह नगर लूट के अलावा विद्यानंद कॉलोनी में एक दुकानदार से तीन हजार रुपये की ठगी की वारदात भी कबूल की। आरोपियों की पहचान बड़ौली गांव के मनीष और बिंझौल गांव के विकास के रूप में हुई है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना पर पुलिस की दबिश

सीआईएॉ-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि शुक्रवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक राजनगर अंडरपास के पास आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान मनीष (बड़ौली) और विकास (बिंझौल) के रूप में बताई। गहन पूछताछ में दोनों ने 5 जून को धूप सिंह नगर के अटल सेवा केंद्र पर 50 हजार रुपये की लूट की वारदात कबूल की। इस मामले में संजय चौक, राम मंदिर गली निवासी प्रियंका की शिकायत पर चांदनी बाग थाने में मामला दर्ज है।

विज्ञापन

प्रियंका ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 जून को शाम करीब 6:20 बजे वह और उनकी दोस्त किरण अटल सेवा केंद्र पर थीं। दो युवक बाइक पर आए, जिनमें से एक ने ऑनलाइन भुगतान के बदले तीन हजार रुपये नकद मांगे। किरण ने पैसे गिनकर रबड़ से बांधने शुरू किए, तभी एक आरोपी ने 50 हजार रुपये छीन लिए और अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

ठगी की वारदात भी कबूली

इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने उसी दिन विद्यानंद कॉलोनी में एक दुकानदार से तीन हजार रुपये की ठगी की वारदात भी स्वीकार की। आरोपियों ने दुकानदार से नकद पैसे लिए और खाते में पैसे ट्रांसफर किए बिना भाग गए। इस मामले में उग्राखेड़ी निवासी प्रदीप की शिकायत पर चांदनी बाग थाने में मामला दर्ज है।



शॉर्टकट तरीके से कमाना चाहते थे पैसे

इंस्पेक्टर विजय के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने और अपने शौक पूरे करने के लिए लूट और ठगी की साजिश रची। पुलिस ने लूटी गई नकदी बरामद करने और गहन पूछताछ के लिए शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed