फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Crimes are being committed in the district with weapons from UP, Bihar and MP

Rohtak News: यूपी, बिहार और एमपी के हथियारों से जिले में की जा रही वारदात

Thu, 21 Nov 2024 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Crimes are being committed in the district with weapons from UP, Bihar and MP
रोहतक। जिले में अपराध के साथ-साथ अवैध हथियारों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। यहां वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधी दूसरे प्रदेशों के हथियारों का प्रयोग कर रहे हैं। सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से अवैध हथियार मंगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले 21 दिन की बात की जाए तो पुलिस ने 17 असलहे पकड़े हैं, इनके साथ नौ लोगों को भी गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार एक साल में करीब 180 हथियारों को जिला पुलिस पकड़ चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में सालभर में कितने हथियार दूसरे राज्यों से सप्लाई हो रहे हैं। जब तक इन अवैध हथियारों की खेप पर काबू नहीं पाया जा सकता तब तक जिले में अपराध पर अंकुश लगना भी मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

अवैध हथियारों की सप्लाई पर अंकुश नहीं
जिले में अपराधी आए दिन लोगों पर जानलेवा हमले कर रहे हैं। पिछले दिनों में कई घटनाएं सामने आई हैं। इन सभी घटनाओं में बदमाशों ने अवैध असलहों का प्रयोग किया है, जो दूसरे राज्याें से मंगवाए गए हैं। पुलिस अभी तक हथियारों की सप्लाई करने वालों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। हालांकि पुलिस असलहों के साथ अपराधियों को भी गिरफ्तार भी कर रही है। मगर अवैध हथियारों की सप्लाई पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो युवकों के पास मिली थी 8 देसी पिस्तौल
31 अक्तूबर की रात को बलियाणा-खेड़ी साध आउटर बाईपास पर पुल के नीचे एक कार में लाखनमाजरा खंड के गांव खरैंटी निवासी मोहित के कब्जे से सात और भगवतीपुर निवासी अंकित उर्फ टिंडा को एक देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी गैंग बनाकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए मध्य प्रदेश से पिस्तौल खरीदकर लाए थे। जांच में सामने आया है कि युवकों का कुछ दिन पहले किसी से झगड़ा हुआ था। उससे बदला लेने के लिए अपना गैंग बनाकर बड़ी वारदात अंजाम देने की फिराक में थे।
यूपी से आती है अधिकतर ऑटोमैटिक पिस्टल
रोहतक में पिछले दिनों हुए बलियाना मोड़ के पास शराब की दुकान तिहरे हत्याकांड में जो हथियार प्रयोग किए गए थे, उनको उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी दीपक ने मुहैया कराया था। इसमें हत्यारोपियों ने ऑटोमैटिक पिस्टल का प्रयोग किया गया था। जिसकी मैगजीन में एक बार में 8 से 15 कारतूस तक आते हैं। सुनारिया में रवि हत्याकांड में भी यूपी के युवक ने ही हत्या के लिए हथियार मुहैया कराए थे। नवंबर 2023 में रोहतक नेशनल हाईवे नंबर-9 पर चुलियाना मोड़ के समीप स्थित फौजी ढाबे पर तीन बदमाशों ने फायरिंग की। जिसमें स्थानीय गिरोह की ओर से इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आई थी। इस घटना में भी बदमाशों ने जिन हथियारों का प्रयोग किया था, वे उत्तर प्रदेश से ही मंगाए गए थे। बुलंदशहर निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।
बड़ी वारदात के लिए मंगाई जाती है ऑटोमैटिक पिस्टल
पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार यूपी, मध्यप्रदेश और बिहार से देसी पिस्तौल की अधिक तस्करी की जाती है। इसे तीन से पांच हजार रुपये में बेचा जाता है, जबकि ऑटोमैटिक पिस्टल की शुरुआती कीमत ही 25 हजार से शुरू होती है। इसलिए जब कोई बड़ी घटना को अंजाम देना होता है तो उसके लिए ऑटोमैटिक पिस्टल का प्रयोग किया जाता है।

देसी पिस्तौल के साथ युवक काबू



-19 नवंबर को आईएमटी थाना स्थित लाढ़ोत मार्ग पर भालोट निवासी अमन उर्फ सेठी देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार।
-18 नवंबर को आईएमटी पुलिस ने लिंक रोड से ऑटोमैटिक देसी पिस्तौल के साथ गरनावठी निवासी दिपांशु गिरफ्तार।
-17 नवंबर को थाना शिवाजी काॅलोनी पुलिस ने बालंद के पास से दादरी जिले के सिद्धांत को देसी पिस्ताैल के साथ गिरफ्तार किया।
-10 नवंबर को लाखनमाजरा पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ जींद निवासी रौनक को गिरफ्तार किया।
-6 नवंबर को शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ न्यू चिन्नोट कॉलोनी निवासी जतिन उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया।

-5 नवंबर को थाना पीजीआईएमएस पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ एक रुपया चौक से रिवाड़ी जिले के रामपुरा निवासी रौनक को गिरफ्तार किया।
-4 नवंबर को सीआईए -दो की टीम ने बोहर नहर पुल के पास से मोखरा खास निवासी भूमित को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया।



वर्जन
असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कुछ दिन में कई युवकों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार करते हुए अपराधिक वारदात को रोका गया है। हथियारों की तस्करी करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed