{"_id":"63d51a666934f2563502a83a","slug":"youth-shot-in-broad-daylight-in-haryana-rohtak-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: दिनदहाड़े लिफ्ट नहीं दी तो युवक को मारी गोली, BJP नेता के कार्यालय के बाहर हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: दिनदहाड़े लिफ्ट नहीं दी तो युवक को मारी गोली, BJP नेता के कार्यालय के बाहर हुई वारदात
Sat, 28 Jan 2023 06:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 28 Jan 2023 06:21 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक बेरी निवासी 22 वर्षीय सागर ने बताया कि वह शनिवार को अपनी बुआ को छोड़ने के लिए सेक्टर तीन रोहतक में आया था। बुआ को उसके घर छोड़ने के बाद बोलेनो कार से वापस बेरी जा रहा था।
विज्ञापन
पीजीआई में दाखिल घायल बेरी निवासी सागर के बयान लेने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में दिल्ली बाईपास चौक पर भाजपा नेता सतीश नांदल के कार्यालय के बाहर दो युवकों ने लिफ्ट न देने पर कार चालक चालक युवक को गोली मार दी। लहूलुहान हालत में 22 वर्षीय बेरी निवासी सागर कार लेकर वापस बुआ के घर पहुंचा, जहां से उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक बेरी निवासी 22 वर्षीय सागर ने बताया कि वह शनिवार को अपनी बुआ को छोड़ने के लिए सेक्टर तीन रोहतक में आया था। बुआ को उसके घर छोड़ने के बाद बोलेनो कार से वापस बेरी जा रहा था।
विज्ञापन
उसने दिल्ली बाईपास चौक पर कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। तभी एक युवक कंडक्टर तो दूसरा ड्राइवर साइड से आया। कंडक्टर साइड में खड़े युवक ने कहा कि उनको शीला बाईपास पर छोड़ दे। उसने मना करते हुए कार का शीशा ऊपर कर दिया। तभी ड्राइवर साइड खड़े युवक ने पिस्तौल निकाला और उसके कंधे पर गोली मार दी।
विज्ञापन