{"_id":"6439587eb54e4bf8db01ec79","slug":"youth-arrested-for-blackmailing-maham-mla-balraj-kundu-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: विधायक कुंडू को ब्लैकमेल करने वाला धरा, युवक ने ही लड़की बन की थी वीडियो कॉल, गिरोह का खुला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: विधायक कुंडू को ब्लैकमेल करने वाला धरा, युवक ने ही लड़की बन की थी वीडियो कॉल, गिरोह का खुला राज
Fri, 14 Apr 2023 07:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 14 Apr 2023 07:13 PM IST
सार
विधायक बलराज कुंडू की वीडियो कॉल बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक रोबिन उर्फ राहुल राजस्थान के भरतपुर जिले के उभाका का रहने वाला है। लड़की बनकर विधायक को कॉल की थी। पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विधायक बलराज कुंडू, गिरफ्त में आरोपी, जानकारी देते इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक जिले से महम विधानसभा के विधायक बलराज कुंडू को ब्लैकमेल करने के मामले का खुलासा हो गया है। राजस्थान के भरतपुर जिले के उभाका गांव के युवक राहुल उर्फ रॉबिन ने लड़की बनकर कॉल की थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया है। गिरोह में तीन अन्य युवक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 22 मार्च 2023 को महम के विधायक बलराज कुंडू ने शिकायत दी थी कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके पास वीडियो कॉल आई है। वीडियो कॉल करने वाली एक अज्ञात महिला है जिसने उनको ब्लैकमेल किया। धमकी दी कि वह उसकी वीडियो वायरल कर देगी।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 504, 507 व आईटी एक्ट की धारा 66सी 66डी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। साइबर क्राइम टीम ने दबिश देकर रोबिन उर्फ राहुल निवासी गांव उभाका ( भरतपुर) राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव के चार युवकों ने एक गिरोह बना रखा है।
विज्ञापन
वे गूगल पर नंबर सर्च कर कॉल करते हैं। इसके लिए टेक्निकल ऐप का प्रयोग कर लड़की की वीडियो से वीडियो बनाते हैं। इसके बाद संबंधित व्यक्ति के नंबर पर वीडियो कॉल करते हैं। बनाई गई वीडियो को साथ में चलाते हैं।
जहां पर कोने में उस व्यक्ति का फोटो भी दिखाई देता है, जिसे कॉल की गई। इसके बाद पूरा वीडियो तैयार हो जाता है। उस वीडियो को एडिट करके संबधित व्यक्ति के पास फोटो भेजकर पैसे मांगते हैं। पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।