फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman who accused Mahant of harassment retracts her statement

Rohtak: महंत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पलटी, सोशल मीडिया पर बोली- बाबा मेरा, मैं बाबा की

Sat, 10 Jun 2023 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 07:21 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा कि बाबा मेरा, मैं बाबा की, मनमुटाव हो गया था, अब किसी से कोई शिकवा नहीं। वह डेरे पर भी पहुंची। वहीं थाना प्रभारी बोले कि मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Woman who accused Mahant of harassment retracts her statement
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के एक डेरे के महंत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला अपने बयानों से पलट गई है। इसके लिए डेरे की एक वीडियो वायरल की गई, जिसमें महिला कह रही है कि बाबा मेरा व मैं बाबा की, तीसरा कौन क्या करेगा। डेरे में संगत रुकेगी, लेकिन महिला साधु नहीं रुकेगी। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले एक महिला ने आरोप लगाया था कि 20 साल पहले वह डेरे पर अपने पति की शराब छुड़वाने गई थी। इसके बाद रात को उसके घर आया और उसे अपने साथ डेरे पर ले गया। तभी से आरोपी उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


आरोप के महंत ने वीडियो जारी कर कहा था कि प्रॉपर्टी हड़पने के लिए आरोप लगाए गए हैं। जवाब में महिला ने वीडियो वायरल कर कहा था कि उसका उत्पीड़न किया गया है। उसे न्याय चाहिए। अब तीसरा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला डेरे में बैठी हुई है। साथ में दूसरे अनुयायी भी हैं। वह कह रही है कि मैं बाबा की और बाबा मेरा है। जो मनमुटाव था, वह दूर हो गया है। डेरे में अब संगत रुकेगी, लेकिन वह महिला साधु नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे हैं। वायरल वीडियो को भी कब्जे में लिया है। इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। - शमशेर सिंह, प्रभारी थाना सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed