फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman Commits Suicide in Rohtak, Child also died

जहर खाने के बाद मां ने लगाई फांसी, ढाई साल के बेटे की भी मौत, ससुराल पक्ष पर लगे आरोप

Mon, 25 Jan 2021 05:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Jan 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Woman Commits Suicide in Rohtak, Child also died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के रोहतक के गांव काहनौर में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया और फिर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। वहीं ढाई साल के बच्चे की भी जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और इंसाफ की गुहार लगाई ।

विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। गांव निवासी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी नवंबर 2016 में चरखी दादरी के राशीवास गांव के रहने वाले जोगेंद्र के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष पर आरोप है कि शादी के बाद से वे मृतका पर दहेज का दबाव बनाते थे। जिसके चलते उनकी बेटी तनाव में रहती थी। साल 2018 में इन दोनों का एक बेटा हुआ था। लेकिन अक्टूबर 2020 तक जब मायके वाले दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके तो उन्होंने रश्मि और बेटे हिमांक को घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वो मायके आकर रहने लगी।
विज्ञापन


ससुरालियों से परेशान मायके में रह रही युवती तनाव में थी। कई महीने बीत जाने के बाद भी उसके ससुराल वाले उसे लेने नहीं आए थे। जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खाया और फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। पीड़ितों के अनुसार रश्मि कमरे में अपने बेटे के साथ थी और कुछ घंटे बीत जाने के बाद भी जब दरवाजा खुलवाना चाह तो कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद दरवाजे को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रश्मि फंदे से लटकी थी और उसके मुंह से जहरीले पदार्थ की बदबू भी आ रही थी। बेटे हिमांक ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआइएमएस ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया।


बेटी की मौत के बाद से परिवार वालों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे और वे अब पुलिस से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर, सास समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed