फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman commits suicide by consuming poisonous substance in Rohtak of Haryana

Rohtak: सुबह रखा पति की लंबी उम्र के लिए व्रत, दोपहर में निगल ली सल्फास की गोलियां, मौत

Fri, 14 Oct 2022 03:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 03:15 AM IST
सार

शीतल नगर में 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। भांजे के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। पति का आरोप है कि आरोपी 13 लाख रुपये नहीं दे रहा था।

विज्ञापन
Woman commits suicide by consuming poisonous substance in Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के शीतल नगर में गुरुवार सुबह पति की लंबी आयु के लिए हाथों में मेहंदी लगाकर व्रत रखने वाली मोनिका ने दोपहर सल्फास की गोलियां निगल ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पति का आरोप है कि सोनीपत निवासी प्रदीप 13 लाख रुपये वापस नहीं लौट रहा था, जो रिश्ते में भांजा लगता है। इसी कारण उसकी पत्नी ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शीतल नगर निवासी जितेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह डीटीसी में नौकरी करता है। 19 साल पहले उसकी शादी निंदाना गांव निवासी मोनिका (36) के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। सोनीपत निवासी प्रदीप ने उसकी पत्नी व उससे 13-14 लाख रुपये उधार ले रखे थे। साथ ही एक ट्रैक्टर व एक कार भी अपने नाम निकलवाकर 2016 में प्रदीप को दे दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: नौ जिलों में पंचायत चुनाव के लिए आज बजेगा बिगुल, चार जिलों में तीसरे चरण में चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप अब पैसे नहीं लौटा रहा था। न ही कार व ट्रैक्टर की किस्त जमा करवा रहा था। इस वजह से उसकी पत्नी परेशान रहती थी। गुरुवार सुबह पांच बजे वह ड्यूटी पर दिल्ली चला गया। मेरे जाने के बाद प्रदीप घर पर आया। पत्नी ने जब पैसे वापस मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया। इस कारण उसकी पत्नी मोनिका ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली।

शीतल नगर निवासी एक महिला की सल्फास की गोलियां खाने से गुरुवार को मौत हो गई। उसके पति का आरोप है कि सोनीपत निवासी प्रदीप ने लाखों रुपये उधार ले रखे थे, जो रिश्तेदारी में उसका भांजा लगता है। इसी परेशानी के चलते उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - एसआई बजे सिंह, जांच अधिकारी थाना शिवाजी कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed