फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman cheated by changing her debit card in Rohtak

Rohtak: अचानक हाथ मारकर बदला महिला का डेबिट कार्ड, पासवर्ड देखकर निकाले 50 हजार रुपये

Thu, 02 Feb 2023 04:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 04:13 PM IST
सार

चुन्नीपुरा की महिला के साथ सुखपुरा चौक पर एटीएम बूथ में ये वारदात हुई। महिला घर पहुंची तो मोबाइल में पैसे निकलने का मैसेज आया। वहीं, सेक्टर दो के युवक का आधार नंबर बदलकर खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Woman cheated by changing her debit card in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहतक शहर के सुखपुरा चौक पर पैसे निकालने गई महिला का एक युवक ने पहले ने हाथ मारकर डेबिट कार्ड गिरा दिया, फिर झांसा देकर बदल लिया। साथ ही दूसरे एटीएम पर जाकर 50 हजार की नकदी निकाल ली। पीड़ित महिला ने सिटी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चुन्नीपुरा निवासी सुमन ने दी शिकायत में बताया कि 29 जनवरी को वह दोपहर करीब सवा 12 बजे सुखपुरा चौक स्थित एसबीआई के एटीएम पर पैसे निकालने गई थी। उसके पीछे एक युवक खड़ा था।
विज्ञापन


उसने पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन नकदी नहीं निकली। ऐसे में उसने पासवर्ड बदल दिया। इसी बीच पीछे खड़े युवक ने कार्ड को हाथ मारकर गिरा दिया। उसने युवक से कहा कि, आप क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल फोन में 10 हजार रुपये निकले का मैसेज आ गया। उसने अकाउंट की जांच की तो 50 हजार रुपये निकले मिले। बाद में पता चला कि युवक उसका डेबिट कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड दे गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed