फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   wife killed her husband

सोते हुए पति की गला घोंटकर हत्या, आधी रात को पत्नी गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 31 Aug 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
आपसी अनबन से तंग आकर गांव भाली आनंदपुर में पत्नी ने अपने सोते हुए पति का रस्सी से फंदा बनाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। आधी रात को हुई वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। ऐन मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी पत्नी को मौके पर दबोच लिया। सदर थाना पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव भाली आनंदपुर निवासी प्रमोद की शादी 7 साल पहले आरती के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। शादी के कुछ साल बाद दोनों के  बीच अनबन रहने लगी। कई बार दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर पंचायत हुई। इसके बाद मामला सुलझा। ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात को आरती और प्रमोद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। करीब आधा घंटे तक दोनों में बहस हुई।
विज्ञापन


फिर अन्य परिजनों के बीचबचाव से मामला शांत हुआ। पुलिस का कहना है कि रात को प्रमोद अपने कमरे में सोने चला गया। आरोप है कि आरती ने सोते हुए प्रमोद के गले में रस्सी का फंदा लगाकर उसका गला घोंट दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की भनक प्रमोद के दोनों बेटों को लग गई। उन्होंने शोर मचा दिया। तभी मोहल्लेवासी इकट्ठा हो गए और आरती को दबोच लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरती को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि हत्याकांड में आरती के अलावा अन्य भी शामिल हो सकता है, लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed