फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Virat Kohli's car, hidden in Rohtak, crime in rohtak, rohtak police, mumbai news

क्रिकेटर विराट कोहली की कार छिपाई थी रोहतक में 

Sat, 29 Oct 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 29 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli's car, hidden in Rohtak, crime in rohtak, rohtak police, mumbai news
Audi A4 - फोटो : ‌file photo
 मुंबई से सटे मीरा रोड में फर्जी कॉल सेंटर के जरिये ठगी के मामले में एक और खुलासा हुआ है। पता चला है कि मुख्य सरगना सागर ठक्कर ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से ऑडी कार खरीदी थी। पुलिस के डर से आरोपी ने यह कार लाखनमाजरा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अपने दोस्त के पास छिपाई थी। ठाणे पुलिस ने कार को रोहतक से जब्त किया है। पुलिस को आशंका है कि ऑडी खरीदने के लिए कॉल सेंटर के पैसों का इस्तेमाल किया गया होगा।
विज्ञापन


ठाणे पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने स्पष्ट किया है कि सागर ने क्रिकेटर विराट कोहली से कार खरीदी है। लेकिन फर्जी कॉल सेंटर मामले में उसका नाम आने के बाद उसने कार हरियाणा के रोहतक जिले में रहने वाले अपने एक मित्र के पास छुपा दी थी। ठाणे क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे ने कार को हरियाणा से जब्त किया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले दिनों मीरा रोड में फर्जी कॉल सेंटर के जरिये अमेरिकी नागरिकों की ठगी का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने इस मामले में 61 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य सरगना सागर ठक्कर फरार है। सूचना है कि वह विदेश भाग चुका है। ठाणे पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई करोड़ की है कार 
पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह के अनुसार क्रिकेटर विराट कोहली ने ऑडी कार साल 2012 में खरीदी थी। कार कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है। विराट कोहली ने 7 मई 2016 को ऑडी कार सागर ठक्कर को बेच दी। चूंकि इसका सौदा एक कार एजेंट के जरिये हुआ था इसलिए पुलिस यह मानकर चल रही है कि फर्जी कॉल सेंटर मामले से क्रिकेटर विराट कोहली का कोई लेना-देना नहीं है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कॉल सेंटर के जरिये अमेरिकियों को ठगने का नेटवर्क चलाने वाले सागर ठक्कर ने इसे कितने में खरीदा था।


करीब तीन दिन पहले हिसार के हांसी सदर थाने से मुंबई पुलिस के लाखनमाजरा आने का मैसेज मिला था। इस संबंध में हांसी सदर थाने के प्रभारी देवेंद्र नैन ने स्थानीय पुलिस की सहायता उपलब्ध कराने की बात कही थी, ताकि मुंबई पुलिस मौके तक पहुंच सके। लेकिन हमारे थाने में मुंबई पुलिस के आने की कोई सूचना नहीं है। 
- एसआई राकेश, एसएचओ लाखनमाजरा थाना 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed